Bihar News: मोकामा में सूरजभान सिंह के घर के पास भीषण चोरी, CRPF अधिकारी के घर को बनाया निशाना, इलाके में हड़कंप

Bihar News: पटना से सटे मोकामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा में चोरों ने बंद घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने सूरजभान सिंह के घर के बगल में चोरी की।

चोरी
मोकामा में भीषण चोरी - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मोकामा का है। जहां चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार मोकामा के सांकरवार टोला, वार्ड संख्या 17 स्थित बढ़ई टोला में बड़ी दुर्गा मंदिर के पास चोरी की वारदात सामने आई है। यह घटना सीआरपीएफ के मेजर जनार्दन शर्मा के घर में हुई है।

CRPF अधिकारी के घर भीषण चोरी

बताया जा रहा है कि मेजर जनार्दन शर्मा वर्तमान में बनारस में ड्यूटी पर तैनात हैं और वहीं अपने परिवार के साथ क्वार्टर में रहते हैं। इसी दौरान उनके मोकामा स्थित घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। 

दहशत में लोग 

घटना सूरजभान सिंह के घर के पास की बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। चोरी में क्या-क्या सामान ले जाया गया है, इसका आकलन फिलहाल किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट