Bihar News: बिहार के नए राज्यपाल बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, 9 राज्यों में राज्यपाल-LG का बड़ा फेरबदल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियों का ऐलान कर दिया। ....

Major Governor Reshuffle Hasnain to Bihar Nand Kishore to Na
बिहार के नए राज्यपाल बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन- फोटो : social Media

Bihar News: देश की सियासत में गुरुवार देर रात एक बड़ा सियासी इंक़लाब देखने को मिला, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियों का ऐलान कर दिया। राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना के साथ ही सत्ता के गलियारों में हलचल तेज हो गई। यह फेरबदल ऐसे वक्त हुआ है जब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने दिन में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और कई राज्यों में राजनीतिक सरगर्मियां अपने उरूज पर हैं।

नई नियुक्तियों के तहत दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिला है। पूर्व राजनयिक और अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके तरनजीत सिंह संधू को राजधानी की कमान सौंपी गई है। वहीं बिहार में सेना के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को राज्यपाल बनाया गया है, जिनकी पहचान एक सख्त और रणनीतिक सोच वाले अफसर के तौर पर होती रही है।

पश्चिम बंगाल में तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल आर.एन. रवि को नई जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति ने बंगाल की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें फोन कर जानकारी दी, मगर परंपरा के मुताबिक उनसे मशविरा नहीं लिया गया।

इसके अलावा महाराष्ट्र में विष्णु देव वर्मा, तेलंगाना में शिव प्रताप शुक्ला, हिमाचल प्रदेश में कविंदर गुप्ता और नागालैंड में नंद किशोर यादव को राज्यपाल बनाया गया है। वहीं लद्दाख में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को नई जिम्मेदारी दी गई है। तमिलनाडु में केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।