Road Accident In Bihar: पटना के अटल पथ पर भीषण सड़क हादसा, कार और ऑटो में जोरदार टक्कर, मचा हड़कंप
Road Accident In Bihar:
Road Accident In Bihar: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अटल पथ पर भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हादसे में ऑटो और कार के परखच्चे उड़ गए।
अटल-पथ पर भीषण सड़क हादसा
जानकारी अनुसार पूरा मामला दीघा–अटल पथ ओवरब्रिज का है। जहां स्विफ्ट डिजायर कार और एक ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि ऑटो सवार 3 से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को काफी चोटें आने की सूचना है, हालांकि उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को मदद पहुंचाने की कोशिश की। वहीं, स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इक्ठ्ठा हो गई है। वहीं, खबर लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी।