सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक संपन्न, इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर
सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में बिहार के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण एजेंडो पर मुहर लगी है। इस बैठक में सरकार ने शिक्षा, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं
Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में दोनो डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेन्द्र प्रसाद यादव समेत सभी विभागों के मंत्री मौजूद रहे। सरकार ने अलग-अलग विभागों से आए कुल 47 एजेंडों पर मुहर लगाई है। सरकार का मुख्य ध्यान राज्य में बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने और लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने पर रहा है।
इस कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला शिक्षा विभाग से जुड़ा रहा। राज्य सरकार ने बिहार के 5 अलग-अलग जिलों में नए निजी (प्राइवेट) विश्वविद्यालयों की स्थापना और उनके संचालन को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत मधुबनी में शांजा विश्वविद्यालय, नवादा में एस.ए. विश्वविद्यालय, पटना में हिमालय विश्वविद्यालय, औरंगाबाद में सीतयोग विश्वविद्यालय और सिवान में एक नए निजी विश्वविद्यालय का रास्ता साफ हो गया है। इस कदम से राज्य से उच्च शिक्षा के लिए होने वाले छात्रों के पलायन पर बड़ी रोक लगेगी।








नरोत्तम की रिपोर्ट