Bihar Budget Session: सदन में मंगल पांडे का ऐलान, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में बनेगा आई बैंक, इस जिले में बनेगा ट्रामा सेंटर
Bihar Budget Session: सदन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बड़ा ऐलान किया है। मंगल पांडे ने कहा कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक बनेगा और साथ ही खगड़िया में ट्रामा सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा।
Bihar Budget Session: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। बजट सत्र का आज 9वां दिन है। आज सदन में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कई बडे़ ऐलान किए हैं। बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कह भी बताया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक की स्थापना की जाएगी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि खगड़िया में ट्रामा सेंटर का निर्माण होगा।
पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में आई बैंक की स्थापना
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन में बताया कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में जल्द ही आई बैंक की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और अब आवश्यक मानव संसाधन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले तीन महीने के भीतर इसे चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
खगड़िया में बनेगा ट्रामा सेंटर
यह जानकारी उन्होंने पूर्णिया विधायक के सवाल के जवाब में दी। मंत्री ने बताया कि आई बैंक शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और नेत्र उपचार की सुविधाएं मजबूत होंगी। इसके अलावा, महेशखूँठ में ट्रामा सेंटर की स्थापना को लेकर भी सरकार ने पहल शुरू कर दी है। इस संबंध में विधायक बाबूलाल सूर्य के प्रश्न पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।
मार्च में होगी परीक्षा
वहीं शुक्रवार को सदन के अंदर पारा मेडिकल एएनएम, जीएनएम और फार्मेसी कोर्स में दाखिल छात्राओं का मामला उठा। जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सरकार से पूछा कि वर्ष 2023 -24 और 2024-25 सत्र में दाखिल 500 संस्थानों में 50,000 छात्रों की अब तक परीक्षा नहीं हुई है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि 2023 -24 की परीक्षा इसी साल मार्च में हो जाएगी और 2024- 25 की परीक्षा भी जल्द होगी।
पटना से रंजन की रिपोर्ट