Bihar News: मनीष यादव ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, सुशासन-विकास-विश्वास को लेकर दिया अग्रिम शुभकामनाएं

Bihar News:जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश प्रवक्ता सह राज्य नागरिक परिषद के सदस्य मनीष यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

Manish Yadav paid a courtesy call to the CM
मनीष यादव ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की सियासत में नववर्ष की दस्तक के साथ ही संवाद, दिशा और दर्शन की राजनीति एक बार फिर केंद्र में है। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश प्रवक्ता सह राज्य नागरिक परिषद के सदस्य मनीष यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक और विकासात्मक विमर्श की झलक भी मानी जा रही है।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए मनीष यादव ने कहा कि उन्हें बिहार के जनप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार से मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उनके शब्दों में यह मुलाकात अनुभव, दृष्टि और दूरदर्शिता से भरी रही। मनीष यादव ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व को बिहार की राजनीति का मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि सुशासन और विकासपरक नीतियों ने राज्य को नई पहचान दी है।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि हालिया जनादेश में बिहार की अवाम ने एनडीए को ऐतिहासिक और प्रचंड समर्थन देकर नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अटूट विश्वास की मुहर लगाई है। यह भरोसा सिर्फ सत्ता का समर्थन नहीं, बल्कि उस सोच का समर्थन है जो कानून का राज, सामाजिक इंसाफ और समावेशी विकास की बात करती है। सियासी गलियारों में इसे नीतीश कुमार की स्वीकार्यता और विश्वसनीयता का प्रमाण माना जा रहा है।

मुलाकात के दौरान 16 जनवरी से शुरू होने वाली ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर भी चर्चा हुई। मनीष यादव ने मुख्यमंत्री को इस यात्रा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अभियान प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नई रफ्तार देगा। यह यात्रा सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का रोडमैप है, जो गांव से लेकर शहर तक उम्मीदों की लौ जलाएगी।

मनीष यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकसित बिहार का संकल्प मजबूती से साकार हो रहा है। सियासत की जुबान में कहें तो यह मुलाकात भरोसे की तसदीक, नेतृत्व की ताजपोशी और आने वाले दिनों के एजेंडे की साफ झलक है।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार सिंह