Bihar Politics : मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर किया हमला, कहा अमर्यादित शब्दों से बिगाड़ रहा सदन का माहौल

Bihar Politics : बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा की अमर्यादित शब्दों से विपक्ष सदन का माहौल बिगाड़ रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : मंत्री संतोष सुमन ने विपक्ष पर किया हमला, क
विपक्ष पर आरोप - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि विपक्ष अंधेरे का साम्राज्य कायम करने की मंशा से काले कपड़े पहन कर सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहा है। विपक्ष के विरोध का यह तरीका अराजकता का परिचायक है। आज भी राजद-कांग्रेस के बिहार में चले 15 वर्षों के राजपाट को अराजकता और अव्यवस्था के प्रतीक कुशासन के तौर पर ही याद किया जाता है। 

सुमन ने कहा कि काले कपड़े की तरह नेता प्रतिपक्ष का इरादा भी कलुषित और दुर्भावना से प्रेरित है। कांग्रेस और राजद लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देकर लोकतंत्र को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं व प्रक्रिया की अवहेलना कर विपक्ष को संविधान की धज्जियां उड़ाने से भी कोई परहेज नहीं है। दरअसल इन्हें जनता और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है।

सुमन ने कहा कि विगत चार दिनों में विपक्ष के सदस्यों ने जिस विद्रूपता के साथ विरोध के नाम पर सदन की मर्यादा को भंग किया है, वह एक तरह से लोकतंत्र और संविधान की अवहेलना और निरादर है। दबंगई और अमर्यादित भाषा  से लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा को ध्वस्त करने की प्रवृति दुर्भाग्यपूर्ण व घातक है।