India-UK Free Trade Deal: भारत-UK ट्रेड डील 2025! देसी उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच, व्यापार को मिलेगा नया आयाम, अंग्रेज खरीदेंगे भारत का समान

India-UK Free Trade Deal: भारत और यूके के बीच हुई ट्रेड डील से कटहल से लेकर कोल्हापुरी चप्पल और फेनी तक के प्रोडक्ट अब ब्रिटेन पहुंचेंगे। जानिए इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारतीय कारोबारियों को क्या फायदे होंगे।

India-UK Free Trade Deal
भारत और यूके के बीच हुई ट्रेड डील- फोटो : social media

India-UK Free Trade Deal: भारत और यूनाइटेड किंगडम (UK) के बीच हुई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) एक ऐतिहासिक आर्थिक समझौता है जो दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। इस डील के तहत टैरिफ में भारी छूट दी गई है, जिससे 99% भारतीय उत्पादों पर अब कोई शुल्क नहीं लगेगा।

इस डील का मुख्य उद्देश्य है वर्तमान $56 बिलियन द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 2030 तक $120 बिलियन करना।दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों में समान व्यापारिक अधिकार देना।लोकल से ग्लोबल तक के प्रोडक्ट्स को नया प्लेटफॉर्म देना।

कटहल से कोल्हापुरी चप्पल तक: भारतीयता की खुशबू पहुंचेगी ब्रिटेन

अब भारतीय पारंपरिक उत्पादों को विदेशी बाजार में अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। जिन प्रमुख उत्पादों को लाभ होगा:

उत्पाद का नामक्षेत्रीय पहचान

कटहलझारखंड, केरल, तमिलनाडु

बासमती चावलपंजाब, हरियाणा, यूपी

गोवा की फेनीगोवा

कोल्हापुरी चप्पलमहाराष्ट्र

मसाले (हल्दी, इलायची)केरल, पूर्वोत्तर, गुजरात

मैंगो पल्प, दालें, फलयूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक

यह FTA 23 अरब डॉलर के नए एक्सपोर्ट अवसरों को जन्म देगा।

पारंपरिक पेयों की ग्लोबल एंट्री: फेनी, वाइन, ताड़ी होंगे UK के पब में

इस समझौते के तहत भारत सरकार की योजना है कि गोवा की फेनी, नासिक की वाइन, और केरल की ताड़ी (टोडी) को यूके में ग्लोबल रजिस्ट्रेशन और ब्रांडिंग दी जाए।भारतीय मादक पेयों का निर्यात $1 बिलियन तक ले जाया जाए, जो वर्तमान में करीब $370.5 मिलियन है।अगर UK में इन उत्पादों को मंजूरी मिलती है तो ब्रिटेन के पबों में भारतीय पेय पहली बार सर्व किए जा सकेंगे। यह भारत की सांस्कृतिक पहचान और शिल्प परंपरा को नई ऊंचाई देगा।

समुद्री और कृषि उत्पादों की भी होगी धूम

भारत के मत्स्य पालन क्षेत्र को इस डील से विशेष लाभ मिलेगा। जिन राज्यों के समुद्री उत्पादों को प्रमुख बढ़ावा मिलेगा, जिसमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु शामिल है।एक्सपोर्ट होने वाले उत्पाद: प्रॉन्स, फिश फिंगर्स, स्क्विड आदि। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र से अंगूर और प्याज,गुजरात से मूंगफली और कपास,पूर्वोत्तर से ऑर्गेनिक फल और हर्ब्स। इन सभी उत्पादों को अब टैरिफ फ्री एक्सपोर्ट का लाभ मिलेगा।