Bihar News : AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का बड़ा हमला, कहा- ‘कांग्रेस पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’
PATNA : AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने क्ररारा हमला किया है। उन्होंने कहा की विश्व AI शिखर सम्मेलन जैसे ऐतिहासिक मंच पर, जहाँ भारत अपनी प्रतिभा और वैश्विक नेतृत्व से दुनिया को दिशा दे रहा था, वहीं कांग्रेस ने अपनी संकीर्ण और ओछी राजनीति से देश का सिर झुकाने का काम किया।
कहा की यह कोई साधारण राजनीतिक असहमति नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा, आत्मसम्मान और भविष्य पर सीधा प्रहार है। जब भारत विश्व पटल पर अपने नेतृत्व को सशक्त कर रहा है, तब कांग्रेस बार-बार देश विरोधी करतबों में लिप्त दिखाई देती है। यही नहीं, ऐसे मौकों पर उसका भीतर छिपा राष्ट्रविरोधी चेहरा खुलकर सामने आता है।
विश्व मंच पर भारत को कमजोर दिखाने का षड्यंत्र रचने वाली कांग्रेस की यह हरकत निंदनीय ही नहीं, बल्कि अक्षम्य है। पूरा देश आक्रोशित है और जवाब चाहता है।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा इस घृणित कृत्य की कठोर निंदा करता है और केंद्र सरकार से माँग करता है कि इस राष्ट्रविरोधी आचरण के लिए कांग्रेस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा उसकी राजनीतिक मान्यता तत्काल रद्द की जाए। सुमन ने कहा की इतिहास तय है—भारत के खिलाफ खड़े होने वालों का फैसला अंततः जनता की अदालत में होता है, और वहाँ कांग्रेस की हार निश्चित है।