bihar politics - संजीव कुमार ने की थी नीतीश सरकार को गिराने की साजिश, राजद में शामिल होने जा रहे परबत्ता विधायक पर बरसा जदयू, लगाया बड़ा आरोप

bihar politics - राजद में शामिल हुए परबत्ता विधायक डा. संजीव कुमार पर जदयू ने बड़ा आरोप लगाया है। जदयू ने कहा कि संजीव कुमार ही वह साजिशकर्ता हैं, जिन्होंने नीतीश सरकार को गिराने की साजिश की थी।

bihar politics - संजीव कुमार ने की थी नीतीश सरकार को गिराने

Patna - जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि परबत्ता से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव कुमार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता लेने जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली चुनी हुई निर्वाचित सरकार को गिराने की जो असफल साज़िश रची गई थी, उसके मुख्य सूत्रधार संजीव कुमार थे।

राजीव रंजन ने कहा कि 27 सितंबर को परबत्ता में आयोजित कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति के बावजूद 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह साबित करता है कि वहां की जनता और कार्यकर्ता संजीव कुमार के साथ नहीं थे। उन्होंने पहले ही आरजेडी में जाने का मन बना लिया था, इसलिए लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर यह प्रचार किया जा रहा है कि राज्य में 25 साल की सरकार होने के कारण एंटी-इंकंबेंसी है, जबकि सच्चाई यह है कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। वृद्धा पेंशन ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 किया गया, हाल ही में 25 लाख महिलाओं के खातों में ₹10,000 की राशि भेजी गई। मुख्यमंत्री द्वारा 50 लाख नौकरियों के संकल्प को अब एक करोड़ रोजगार के लक्ष्य में बदला गया है और राज्य में निवेश प्रस्ताव लगातार आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी शासनकाल में जहां लोग जान बचाने के लिए पलायन करते थे, वहीं आज बिहार में कोरोना काल में भी लाखों लोग रोजगार के लिए वापस लौटे। यह साबित करता है कि बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

राजीव रंजन ने स्पष्ट कहा कि “संजीव कुमार कुछ विधायकों के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके जाने से पार्टी कमजोर नहीं हुई है, बल्कि और अधिक मज़बूत हुई है। 2025 में एनडीए एक बड़े जनादेश के साथ लौटेगा।”