Bihar News: मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव में गोलीबारी, बेखौफ अपराधियों ने युवक को बीच सड़क पर ठोका, पटना रेफर

Bihar News: मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। अपराधियों ने एक युवक को बीच सड़क पर गोली बार दी। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

अपराधियों का तांडव
अनंत सिंह के गांव में गोलीबारी- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में आपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक मामला सुलझाती तो अपराधी नई घटना को अंजाम दे देते हैं। दरअसल, पूरा मामला बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र के नदावां गांव का है। जहां अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बता दें कि यह बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह का पैतृक गांव भी यही है। 

अनंत सिंह के गांव में गोलीबारी 

जानकारी अनुसार अनंत सिंह के पैतृक गांव के पास ही अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। नदावां गांव के पास पावर ग्रिड के नजदीक अपराधियों ने बल्लव यादव नामक युवक को गोली मार दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल बल्लव यादव को तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। 

पीछा किया फिर ठोका 

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति बख्तियारपुर का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बल्लव यादव सकसोहरा की ओर से किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान एक फोर व्हीलर में सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और नदावां के पास गोली मार दी।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है।

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट