Big Breaking: पटना में हत्याओं का दौर जारी, भतीजे ने चाचा की गोली मारकर की हत्या, कुछ ही घंटों में दूसरा मर्डर

Big Breaking: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भतीजे ने सुबह सुबह गोली मारकर चाचा की हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मर्डर
भतीजे ने की चाचा की हत्या- फोटो : reporter

Big Breaking: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस अभी एक घटना की जांच में जुट रही है तब तक अपराधी नई घटना को अंजाम दे दे रहे हैं। ताजा मामला एक बार फिर राजधानी पटना का है। जहां अपराधियों ने कुछ ही घंटों में दो बड़ी घटना को अंजाम दे दिया है। बीते देर रात अपराधियों ने एक स्कूल संचालक की गोली मारकर बीच सड़क पर हत्या कर दी तो वहीं एक बार फिर सुबह सुबह हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। 

चाचा ने की भतीजे की हत्या 

दरअसल, पूरा मामला धनरूआ थाना क्षेत्र का है। जहां भतीजे ने चाचा की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मृतक का भतीजा चाहता था कि चाचा अपनी जमीन उसके नाम कर दें। वहीं चाचा के इनकार के बाद भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया है।

 इलाके में मचा हड़कंप 

बताया जा रहा है कि मृतक का कोई बेटा नहीं था उसकी सिर्फ बेटियां है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है। साथ ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में भी जुटी हुई है। 

कुछ ही घंटे पहले हुआ था स्कूल संचालक का मर्डर

दरअसल, खगौल थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के सामने अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक अजीत मूल रूप से मुस्तफापुर गांव के रहने वाले थे और फिलहाल खगौल के लेखानगर स्थित एक अपार्टमेंट में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। लेखानगर में ही उनका आरएन नामक स्कूल भी संचालित है। अजीत अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए स्कूटी से गांव जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी स्कूल के पास घात लगाए अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उनकी स्कूटी दूर जा गिरी और अजीत घटनास्थल पर ही गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।