bihar news - पिता की जीत पर गदगद दिखे निशांत, शपथ ग्रहण समारोह में आनेवाले मेहमानों का किया स्वागत

bihar news - बिहार में पिता नीतीश कुमार और एनडीए की विधानसभा चुुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद निशांत बेहद खुश दिखे। निशांत ने एनडीए के सभी नेताओं को धन्यवाद अदा किया।

bihar news - पिता की जीत पर गदगद दिखे निशांत, शपथ ग्रहण समार

Patna - बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके बेटे निशांत बेहद खुश  हैं। आज उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पिताजी और एनडीए की जीत हुई है। इसमें एनडीए   में शामिल सभी पार्टियों के लोगों की मेहनत है। सभी  ने चुनाव में   लगातार काम किया है। 

निशांत ने कहा कि मोदी  अंकल,   अमित शाह, मांझी अंकल, उपेंद्र अंकल,   चिराग सभी ने बहुत मेहनत किया है। उनकी मेहनत  से  ही हम  लोगों ने यह बड़ी जीत  हासिल   हुई है। चिराग ने कहा कि  अब शपथ  ग्रहण में  जो भी   आ  रहे हैं, उन सभी का  स्वागत है।

बीमार नानी को देखने  पहुंचे थे  अस्पताल

निशांत अपनी बीमार नानी  को देखने अस्पताल  पहुंचे   थे। उन्होंने कहा  कि  नानी   की  तबीयत  खराब हो गई है। उन्हें ही देखने पहुंचा था।

पहले से काफी बदले से दिखे निशांत

निशांत इस दौरान काफी  बदले नजर आए। न सिर्फ उनके कपड़ों  के स्टाइल बदला हुआ  नजर आया। मीडिया के सामने भी वह काफी बेहतर  तरीके से बात करते  नजर आए।