Bihar Budget 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नीतीश-तेजस्वी में इशारों में हुई बात, CM ने कही ऐसी बात की ठहाके लगाने लगे नेता प्रतिपक्ष

Bihar Budget 2026:

Bihar Budget 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नीतीश-तेजस्व

Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पहला दिन है। सदन में फिलहाल राज्यपाल का अभिभाषण जारी है। दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल में मौजूद हैं। इसी बीत राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सीएम नीतश और तेजस्वी यादव के बीच इशारों इशारों में बातचीत हुई है। सीएम नीतीश ने इशारों में तेजस्वी से कुछ कहा जिसके बाद तेजस्वी के साथ साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री भी ठहाके लगाकर हंसने लगे। 

नीतीश-तेजस्वी में इशारों इशारों में बात 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच ताली बजाने को लेकर बातचीत हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जब सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया जा रहा था, तब सत्ता पक्ष के सभी विधायक जोरदार तालियां बजा रहे थे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी सीट पर चुपचाप बैठे नजर आए।

ताली बजाने को लेकर इशारा 

इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव की ओर देखते हुए मुस्कुराते हुए कहा कि तुम भी ताली बजाओ। मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही तेजस्वी यादव हंसने लगे। वहीं अन्य मंत्री भी हंसने लगे। वहीं सदन में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इशारों-इशारों में प्रतिक्रिया दी, जिससे माहौल और भी हल्का हो गया। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट