नीतीश ने दिया तेजस्वी को जीवन का सबसे बड़ा तोहफा,लालू राबड़ी भी खुश, सपना होगा साकार,CM देंगे ऐतिहासिक सौगात...
Nitish gift to Tejashwi: तेजस्वी के विधानसभा के लोगों को नाव का इंतजार नहीं करना होगा। अब राघोपुर के सपनों को सड़क की रफ़्तार मिलने वाली है।

Nitish gift to Tejashwi: बिहार के विकास पथ पर एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमारआज पटना के कच्ची दरगाह से राघोपुर तक बने छह लेन गंगा पुल परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे। यह पुल केवल एक संरचना नहीं, बल्कि दशकों से पटना से कटे राघोपुर दियारा के लिए एक नई सुबह है।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने संवाददाताओं से बातचीत में इसे राघोपुर के इतिहास का "टर्निंग पॉइंट" बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और सतत प्रयासों के लिए आभार जताते हुए कहा, "अब राघोपुर सिर्फ five मिनट में पटना से जुड़ जाएगा। जो इलाका अब तक नाव और पीपा पुल पर निर्भर था, वह अब सालभर सड़क से राजधानी से जुड़ा रहेगा।
यह 19 किमी लंबी परियोजना, जिसमें nine.76 किमी का एक्स्ट्रा डोज़ केबल स्टे ब्रिज शामिल है, तकनीकी दृष्टि से अत्याधुनिक और मजबूत है। 32 मीटर चौड़ा यह पुल a hundred किमी/घंटा की रफ्तार के मानकों पर बना है। इस परियोजना में ADB से 3000 करोड़ और राज्य सरकार द्वारा 2000 करोड़ से अधिक का व्यय किया गया है।
यह पुल न केवल गांधी सेतु पर यातायात का दबाव घटाएगा, बल्कि बिदुपुर, राघोपुर और पटना को तेज़ और व्यवस्थित कनेक्टिविटी देगा। मुख्यमंत्री के वर्ष 2027 तक राज्य के हर कोने से पटना को साढ़े तीन घंटे में जोड़ने के संकल्प में यह पुल एक महत्त्वपूर्ण कड़ी बनेगा।
यह परियोजना अब सिर्फ बुनियादी ढांचे का नहीं, बल्कि रोज़गार, व्यापार और सामाजिक विकास का प्रवेश द्वार है। राघोपुर के निवासियों को जहां निर्बाध आवाजाही मिलेगी, वहीं पूरे क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा।
बहरहाल अब तेजस्वी के विधानसभा के लोगों को नाव का इंतजार नहीं करना होगा। अब राघोपुर के सपनों को सड़क की रफ़्तार मिलने वाली है।