LPG Crisis: नीतीश सरकार का बड़ा एक्शन, LPG कालाबाजारी का भंडाफोड़, एक एजेंसी सील, 132 सिलेंडर जब्त, हेल्पलाइन नंबर जारी
LPG Crisis: उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सरकार ने साफ कर दिया है कि अब मनमानी करने वाली एजेंसियों की खैर नहीं होगी। अगर कोई भी गैस एजेंसी आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे मांगती है या सिलेंडर की होम डिलीवरी में आनाकानी करती है, तो आप सरकार द्वारा जारी विशे
LPG Crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध तनाव का असर अब भारत की रसोई तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। गैस सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता और अचानक मांग बढ़ गई है। जिसके कारण अब कालाबाजारी भी बढ़ रही है। इसी बीच बिहार में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ नीतीश सरकार ने अब सीधी जंग छेड़ दी है। राज्य सरकार के सख्त आदेश के बाद प्रशासन ने 'गैस माफिया' पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ताजा मामले में, नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली एक प्रमुख गैस एजेंसी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और उसके मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
गैस एजेंसियों पर छापेमारी
दरअसल, गुरुवार को प्रशासन की टीम ने पटना और आसपास के कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। पटना सदर की अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में फुलवारीशरीफ स्थित सुलभ इंडेन गैस वितरक का अचानक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी का संचालक कार्यालय में मौजूद नहीं पाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी के कार्यालय को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और फुलवारीशरीफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पटना डीएम का सख्त आदेश
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर पटना सदर अनुमंडल में एक उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। दीघा निवासी उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने इंद्रपुरी स्थित उत्सव गैस सेवा एजेंसी से गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज भेज दिया गया।
प्रशासन में जारी किया हेल्प-लाइन नंबर
इस मामले में पाटलिपुत्र थाने में डिलीवरी बॉय मुकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर एलपीजी सिलेंडर से संबंधित शिकायतों के निवारण और जमाखोरी रोकने के लिए 28 धावा दलों का गठन किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर से जुड़ी शिकायतें उपभोक्ता दूरभाष नंबर 0612-2219810 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।
132 गैस सिलेंडर जब्त
उधर अनुमंडल प्रशासन ने शाहपुर इलाके में दो स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। यहां से कॉमर्शियल और घरेलू उपयोग के भरे व खाली कुल 132 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। एडीएसओ के साथ छह सदस्यीय टीम ने गुरुवार देर रात यह कार्रवाई की। प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए पटना जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। वहीं मसौढ़ी इलाके में रसोई गैस की कमी से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अनुमंडल और जिला प्रशासन से गैस आपूर्ति व्यवस्था जल्द सामान्य करने की मांग की है।
घरेलू सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गैस डीलरों के यहां पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एलपीजी एजेंसी क्षेत्रों को सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में बांटकर दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इधर एसडीएम गरिमा लोहिया के निर्देश पर आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर के पांच होटलों में छापेमारी की। इस दौरान अवैध तरीके से इस्तेमाल हो रहे चार घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। चर्च मोड़ के पास फूडीज कैफे से एक और डी. घनश्याम फूड नामक होटल से तीन घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं।