Bihar Cabinet Meeting: महिलाओं पर मेहरबान नीतीश सरकार, सीएम ने आधी आबादी को फिर दी बड़ी सौगात, टेंशन खत्म

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश ने कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय लिया गया है। सीएम नीतीश ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। जिससे आधी आबादी की बड़ी टेंशन खत्म हो जाएगी।

सीएम नीतीश
महिलाओं पर मेहरबान सीएम नीतीश - फोटो : News4nation

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में 22 मुख्य ऐजेंडो पर मुहर लगी। बैठक में सीएम नीतीश ने एक बार फिर महिलाओं को बड़ी सौगात दी। सीएम नीतीश ने आधी आबादी की सबसे बड़ी टेंशन दूर कर दी है। सीएम नीतीश बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम नीतीश की कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब राज्य सरकार महिलाओं को उनके कार्यस्थल के पास रहने की सुविधा देगी। 

सीएम नीतीश का बड़ा फैसला

दरअसल, बिहार सरकार ने सरकारी महिला कर्मचारी के लिए एक अहम निर्णय लिया है। अब राज्य में कार्यरत महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके पदस्थापन स्थल के निकट आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य कार्यस्थल तक महिलाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करना और उन्हें सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण प्रदान करना है।

महिलाओं को दी बड़ी सौगात

इस प्रस्ताव को प्राथमिकता दी गई है और नीतीश कैबिनेट ने इसकी स्वीकृति दे दी है। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महिला कर्मचारियों के लिए कार्यालय के आसपास आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करें। यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे कार्य के प्रति उनकी सहभागिता और उत्पादकता में वृद्धि होगी।

कार्यस्थल के पास मिलेगा आवास

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह सुविधा विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों में पदस्थापित महिला कर्मियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, जहां परिवहन और सुरक्षा की समस्या अधिक होती है। बता दें कि, इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के पहले सीएम नीतीश लगातार प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दे रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम नीतीश महिलाओं को बड़ी सौगात दी है।