Nitish Kumar सीएम आवास 1 अणे मार्ग करेंगे खाली, पूर्व सीएम आज नए आवास 7 सर्कुलर रोड में होंगे शिफ्ट

Nitish Kumar:बिहार की सियासत में एक बड़ा और प्रतीकात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक सत्ता का केंद्र रहे1 अणे मार्ग से अब पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार का विदाई सफर शुरू हो रहा है।...

Nitish Kumar may vacate 1 Anne Marg shift to 7 Circular Road
आज CM आवास खाली करेंगे नीतीश कुमार- फोटो : social Media

Nitish Kumar:बिहार की सियासत में एक बड़ा और प्रतीकात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। लंबे समय तक सत्ता का केंद्र रहे1 अणे मार्ग से अब पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के शीर्ष नेता नीतीश कुमार का विदाई सफर शुरू हो रहा है। करीब दो दशकों तक जिस आवास से बिहार की सियासत की दिशा और दशा तय होती रही, अब वह इतिहास के पन्नों में एक अहम अध्याय बनकर दर्ज होने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज औपचारिक रूप से 1 अणे मार्ग का सरकारी आवास खाली कर 7 सर्कुलर रोड स्थित अपने पुराने और परिचित ठिकाने 7 Circular Road में शिफ्ट हो जाएंगे। यह कदम सत्ता संरचना में आए बदलाव और नए राजनीतिक समीकरणों के बीच एक अहम संकेत माना जा रहा है।

1 अणे मार्ग सिर्फ एक आवास नहीं, बल्कि बिहार की सत्ता का इख्तियारगाह रहा है, जहां से नीतियां बनीं, फैसले हुए और सरकारें चलीं। लेकिन अब जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, तो यह बदलाव राजनीतिक तौर पर भी नए दौर की दस्तक माना जा रहा है। 7 सर्कुलर रोड कोई नया ठिकाना नहीं है। यह वही आवास है जहां नीतीश कुमार पहले भी कई बार रह चुके हैं। कभी प्रशासनिक अस्थिरता के दौर में, तो कभी मुख्यमंत्री रहते हुए अस्थायी रूप से, यह बंगला उनके राजनीतिक सफर का अहम हिस्सा रहा है। इसे एक आधुनिक और सुव्यवस्थित परिसर के रूप में भी विकसित किया गया बताया जाता है।

सियासी हलकों में इस घटनाक्रम को सत्ता परिवर्तन के सॉफ्ट सिग्नल के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल आवास परिवर्तन नहीं, बल्कि बिहार की सियासत में नए संतुलन और समीकरणों का प्रतीक भी है। हालांकि सत्ता के बदलते चेहरों के बीच नीतीश कुमार का यह कदम एक संदेश भी देता है कि राजनीति में कुर्सी बदलती रहती है, लेकिन सियासी असर और अनुभव हमेशा कायम रहता है। अब निगाहें इस पर टिकी हैं कि आगे बिहार की राजनीति किस करवट बैठती है और सत्ता का नया अध्याय क्या रंग लाता है।