प्रदर्शनकारियों को देखकर जेडीयू कार्यालय के गेट से ही लौटे नीतीश कुमार, परिवहन मंत्री को भीड़ ने घेरा, भारी बवाल

परिवहन मंत्री दामोदर रावत की गाड़ी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं और छात्राओं ने मंत्री की गाड़ी को घेर लिया। वहीं नीतीश कुमार ने भीड़ को देखा तो वहां से निकल गये

Nitish Kumar
Nitish Kumar - फोटो : news4nation

Bihar News :  जेडीयू कार्यालय के बाहर बुधवार को उस समय गहमागहमी बढ़ गई, जब बड़ी संख्या में ANM छात्राओं समेत महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ और हंगामे को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गाड़ी जेडीयू कार्यालय के मुख्य गेट से अंदर जाने के बजाय वहीं से वापस लौट गई। इस दौरान कार्यालय के बाहर सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई।


दरअसल, बुधवार को जेडीयू कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी महिलाएं और ANM छात्राएं जुटीं। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर हंगामा किया। छात्राओं का कहना था कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन बुधवार को निशांत कुमार की मौजूदगी नहीं होने से उनमें नाराजगी थी।


निशांत से मिलने की मांग 

बताया जाता है कि निशांत कुमार हर बुधवार जेडीयू कार्यालय पहुंचते हैं। इस दौरान वे आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं। इसी उम्मीद में प्रदर्शनकारी छात्राएं भी अपनी मांगों को लेकर कार्यालय पहुंची थीं। हालांकि, बुधवार को उनकी मौजूदगी नहीं होने के कारण प्रदर्शनकारी छात्राओं में नाराजगी देखी गई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यालय के बाहर मौजूद रहीं और लगातार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाती रहीं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ के कारण जेडीयू कार्यालय के बाहर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।


परिवहन मंत्री को घेरा 

इसी बीच बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत की गाड़ी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं और छात्राओं ने मंत्री की गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने गाड़ी के सामने खड़े होकर अपनी मांगें रखीं और समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के चलते जेडीयू कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई और जाम जैसी स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जमा होने से मौके पर काफी देर तक राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बनी रही।


नीतीश कुमार लौटे 

इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेडीयू कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ देखकर उनकी गाड़ी कार्यालय के अंदर जाने के बजाय गेट से ही वापस लौट गई। नीतीश कुमार के इस तरह वापस लौटने के बाद भी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन जारी रहा।


ANM छात्राओं समेत प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाती रहीं और संबंधित स्तर पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण जेडीयू कार्यालय के बाहर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।

अभिजीत की रिपोर्ट