Bihar Land endowment -जमीन बंदोबस्ती में हुआ 24 हजार करोड़ रुपए का खेल, कई जिलों ने नहीं भेजी रिपोर्ट, सरकार की बढ़ी टेंशन

Bihar Land endowment -जमीन बंदोबस्ती में हुआ 24 हजार करोड़ र

Patna - बिहार सरकार में जमीन बंदोबस्ती के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। यह घोटाला कुछ लाख, बल्कि 24 हजार करोड़ से भी ज्यादा का माना जा रहा है। गड़बड़ी को लेकर सीएजी की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब राज्य सरकार ने सभी जिलों के समाहर्ता से इस उनके जिले के सैरातों की बारे में रिपोर्ट मांगी है।

बता दें कि सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2020-21 की लेखा परीक्षा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की 961 इकाइयों में से 50 की नमूना जांच की गई। लेखा परीक्षा संवीक्षा में 372 मामलों में सैरात की गैर-बंदोबस्ती व अन्य अनियमितताएं मिलीं। इनमें 24613.19 करोड़ की बड़ी राशि शामिल है। सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट के बाद भी संबंधित जिलों से रिपोर्ट नहीं आने पर बड़े घपले की आशंका जताई जा रही है।

माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में सैरातों की बंदोबस्ती नहीं होने की सूचना देकर उसकी अवैध रूप से बंदोबस्ती कर बड़ा खेल किया गया है।

Nsmch

विभाग ने 2021-22 के दौरान किसी मामले को स्वीकार किया न किसी मामले में वसूली की गई। सीएजी की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संज्ञान लिया है। चूंकि गड़बड़ी की राशि इतनी बड़ी है कि इस पर तत्काल एक्शन भी शुरू हो गया है। 

निदेशक, भू-अर्जन कमलेश कुमार सिंह ने सभी समाहर्ताओं से सात बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। 

इन बिंदुओं पर मांगी गई रिपोर्ट

  1. जिलों में सैरातों की संख्या कितनी है, जिसकी नीलामी प्रतिवर्ष की जाती है।
  2. सैरातों की बंदोबस्ती में प्रतिवर्ष स्टांप और निबंधन शुल्क में कितनी राशि की प्राप्ति हुई तथा कितनी वसूलनीय है। राशि की वसूली के लिए क्या कार्रवाई की गई है।
  3. कितने सैरातधारियों की सैरात अवधि समाप्त हो चुकी है। उनके या अन्य लोगों द्वारा इन सैरातों की पुन: बंदोबस्ती के लिए आवेदन आया या नहीं।
  4. कितने सैरात बंदोबस्तधारियों के विरुद्ध शेष राशि की वसूली के लिए नीलामपत्र वाद दायर किया गया है। इसमें राशि कितनी है। नीलामपत्र वाद में कितने का निष्पादन हुआ है। कितनी राशि की वसूली हुई है।
  5. कितने बंदोबस्तधारियों की सैरात अवधि समाप्त हो गई है। उन्होंने पुन: बंदोबस्ती के लिए आवेदन किया या नहीं। क्या वे अनधिकृत रूप से कब्जा बनाए हैं। ऐसी कितनी सैरात की जमीन से कब्जा हटाकर उसे सरकार के कब्जे में लिया गया है।
  6. कितने सैरातों की बंदोबस्ती में मुद्रांक व स्टांप शुल्क नहीं लिया गया या उससे कम लिया गया। इनकी संख्या कितनी है।
  7. कितने सैरातों की बंदोबस्ती बिना नीलामी के हुई।

सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट में इस तरह बताई गईं गड़बड़ियां

  1. सलामी व वाणिज्यिक किराये का निर्धारण नहीं होने के दो मामले। इसमें 79.33 करोड़ की राशि शामिल है।
  2. सैरातों के चार मामले में बंदोबस्ती नहीं की गई। इसमें 108.32 लाख रुपये शामिल है।
  3. अन्य अनियमितता वाले 366 मामले पकड़े गए। इनमें 2453.27 करोड़ रुपये शामिल हैं।
  4. अनियमितता के कुल 372 मामलों में 2461.31 करोड़ रुपये शामिल हैं।

Editor's Picks