Vande Bharat Train: अब वंदे भारत ट्रेन में उठाइए बिहार के पारंपरिक भोजन का लुफ्त, मेन्यू में शामिल हुए ये डिश
Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन में अब आपको बिहार के पारंपरिक भोजन मिलेंगे। रेलवे ने बिहारी व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया है। यात्री बिहार की मसहूर डिश का आनंद उठा सकेंगे।
Vande Bharat Train: बिहार के पारंपरिक भोजन का लुफ्त अब रेल यात्रियों को भी मिलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस में बिहार के पारंपरिक भोजन परोसे जाएंगे। दरअसल, यात्रियों के सफर को और यादगार बनाने के लिए IRCTC ने अब क्षेत्रीय व्यंजनों का विशेष मेन्यू परोसने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत देशभर के अलग अलग राज्यों के पारंपरिक और लोकप्रिय भोजन को मेन्यू में शामिल किया गया है। बिहार की स्वाद में भी जगह बनाई है।
बिहारी व्यंजन मेन्यू में शामिल
जानकारी अनुसार राज्य के विशिष्ट व्यंजनों में चंपारण पनीर को 22349 पटना जंक्शन–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा जा रहा है, जबकि चंपारण चिकन 22348 पटना जंक्शन–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध कराया गया है। इन व्यंजनों की खास पहचान उनकी पारंपरिक मसाला विधि और देसी स्वाद है, जो यात्रियों को बिहार की मिट्टी की खुशबू का एहसास कराते हैं।
अलग-अलग राज्यों के व्यंजन भी मेन्यू में शामिल
IRCTC की इस पहल के तहत अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी क्षेत्रीय डिश परोसी जा रही हैं। यात्री 20101/02 नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में महाराष्ट्र का कंदा पोहा, दक्षिण भारतीय डोन्डाकाया करम पोडी फ्राई और आंध्र प्रदेश का आंध्र कोडी कुरा चख सकते हैं। गुजराती व्यंजन जैसे मेथी थेपला 20901 एमएमसीटी–जीएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस में, जबकि मसाला लौकी 26902 एसबीआईबी–वीआरएल वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसी जा रही है।
सफर के साथ स्वाद का अनुभव
वहीं ओडिशा की आलू फुलकोपी 22895 हावड़ा–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में, महाराष्ट्र का मसाला उपमा 22229 सीएसएमटी–एमएओ वंदे भारत एक्सप्रेस में और पश्चिम बंगाल का मुर्गिर झोल 22302 एनजेपी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में उपलब्ध है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक व पाक विरासत को भी लोगों तक पहुंचाना है, ताकि सफर के साथ-साथ स्वाद का अनुभव भी यादगार बन सके।