Engineers Day: एनएसआईटी बिहटा में धूमधाम से मनाया गया इंजीनियर्स डे, डीप टेक से भारत का टेकडे लेगा नई उड़ान
Engineers Day: पटना के बिहटा स्थित नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में महान अभियंता और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर इंजीनियर्स डे उत्साह के साथ मनाया गया।...
Engineers Day: नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिहटा पटना में 15 सितंबर, 2026 को भारत के महान इंजीनियर और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में इंजीनियर्स डे मनाया गया । इस वर्ष का इंजीनियर्स डे "डीप टेक इंजीनियरिंग एक्सीलेंस: ड्राइविंग इंडियाज टेकेड" की थीम पर मनाया गया, जो नवाचार और तकनीकी प्रगति के माध्यम से भारत को एक प्रौद्योगिकी-संचालित राष्ट्र बनाने में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।

वही नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के चेयरमैन ने इस अवसर पर कहा, "इंजीनियर्स दिवस पर, हम उन सभी इंजीनियरों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जो अपनी रचनात्मकता, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से हमारे देश को आगे बढ़ा रहे हैं। सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया से प्रेरित होकर, हमारे इंजीनियरों ने विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियों का सामना किया है और आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया है।
इस मौके पर सर एम. विश्वेश्वरैया के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण की गई, जिसके दूरदर्शी योगदान ने भारत में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में क्रांति ला दी। वही इस मौके पर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बिहटा , पटना के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्णा मुरारी , नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बिहटा के मैनेजिंग डायरेक्टर नीतू सिंह, फाइनेंस रजिस्ट्रार पवन कुमार , डायरेक्टर ज्योति दलाई , शिक्षकगण व छात्र - छात्राएं उपस्थित थे ।