Patna Airport:पटना लैंडिंग से पहले इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप, बाल-बाल बचे यात्री, राजीव प्रताप रूडी उड़ा रहे थे फ्लाइट, तेज झटकों के बाद पटना की बजाय लखनऊ में कराई सुरक्षित लैंडिंग,

Patna Airport: पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 गुरुवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई।

Panic on IndiGo Flight Before Patna Landing Rudy Diverts Pla
इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप- फोटो : social Media

Patna Airport: पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 गुरुवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। लैंडिंग से ठीक पहले विमान अचानक खराब मौसम और भयंकर टर्बुलेंस की चपेट में आ गया, जिसके बाद फ्लाइट के अंदर अफरा-तफरी मच गई। तेज झटकों से घबराए यात्रियों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी और कई लोगों को लगा कि अब शायद बचना मुश्किल है।

जानकारी के मुताबिक, विमान पटना एयरपोर्ट पर उतरने ही वाला था कि अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवा और बादलों के बीच विमान बुरी तरह हिलने लगा। सीटों पर बैठे यात्री डर के मारे सहम गए। कुछ यात्रियों ने बाद में बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे विमान कभी भी नियंत्रण खो सकता है।

सबसे खास बात यह रही कि इस फ्लाइट को केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी खुद उड़ा रहे थे। खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को पटना में उतारने के बजाय लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला लिया। इसके बाद फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।

जैसे ही विमान सुरक्षित उतरा, यात्रियों ने राहत की सांस ली। कई लोग सीट से उठकर एक-दूसरे को गले लगाते दिखे। फ्लाइट में मौजूद सांसद राजीव प्रताप रूडी ने माहौल हल्का करते हुए मुस्कुराकर कहा, अब आप ताली बजा सकते हैं, क्योंकि आप सुरक्षित उतर गए हैं। उनकी यह बात सुनते ही विमान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

यात्रियों ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद डरावना बताया। कई लोगों ने कहा कि कुछ मिनटों के लिए ऐसा लगा मानो बड़ा हादसा होने वाला है। हालांकि पायलट की समझदारी और क्रू मेंबर्स की सतर्कता की वजह से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। इधर बिहार में लगातार खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग पहले ही राज्य में तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर अलर्ट जारी कर चुका है।