कविताओं के संसार से गूंजा बापू टावर! आलोक धन्वा के सम्मान में जुटे पटना के साहित्यकार व बुद्धिजीवी

टना के बापू टावर में आयोजित सम्मान समारोह व काव्य संध्या में प्रख्यात कवि आलोकधन्वा सम्मानित। साहित्यकारों व बुद्धिजीवियों की रही मौजूदगी।

Alokdhanwa poet honour Patna
प्रख्यात कवि आलोकधन्वा सम्मानित, सजा सम्मान समारोह और काव्य संध्या- फोटो : news 4 nation

पटना के बापू टावर में पुणे स्थित साहित्यिक संस्था ‘दखिनी अदब फाउंडेशन’ और ‘धनक’ के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह सह काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्य जगत में अपने विशिष्ट योगदान के लिए प्रख्यात कवि आलोकधन्वा को सम्मानित किया गया। उन्हें मराठी पगड़ी और शॉल भेंट की गई, जबकि सम्मान प्रदान करने वालों में पटना कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. तरुण कुमार, डीआईजी सुशील कुमार, बापू टावर के निदेशक विनय कुमार और कवि व प्रशासनिक अधिकारी असलम हसन प्रमुख रूप से शामिल रहे।



वक्ताओं ने सराहा आलोकधन्वा का साहित्यिक योगदान

समारोह में ‘धनक’ संस्था की मोनिका सिंह ने बताया कि संस्था की दिली इच्छा थी कि आलोकधन्वा का सम्मान किया जाए और उनके पुणे न जा पाने की स्थिति को देखते हुए पटना में ही यह आयोजन रखा गया; साथ ही उन्होंने पुणे में आयोजित होने वाले दक्कन लिटरेचर फेस्टिवल का भी उल्लेख किया। प्रो. तरुण कुमार ने कहा कि गैर-हिंदी भाषी क्षेत्र की संस्था द्वारा आलोकधन्वा का सम्मान बिहार के लिए गौरव की बात है और कम लिखकर भी उनका रचनात्मक कद आज तक बुलंद है। वहीं बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने इसे पूरे पटना के साहित्यिक जगत का सम्मान बताते हुए कहा कि कलाओं के अंतः संबंधों और अनुभव के संसार में आलोकधन्वा अपनी कविताओं से गहराई से जोड़ते हैं।



काव्य पाठ से सजी साहित्यिक संध्या

सम्मान समारोह के साथ आयोजित काव्य संध्या में कई चर्चित कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। काव्य पाठ करने वालों में डॉ. विनय कुमार, शायर संजय कुमार कुंदन, असलम हसन, राजकिशोर राजन, शहंशाह आलम, समीर परिमल, कृष्ण समिधा, राकेश रंजन और गुंजन उपाध्याय पाठक आदि प्रमुख रहे।



साहित्यकारों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों की रही मौजूदगी

इस साहित्यिक आयोजन में पटना के साहित्यकारों, रंगकर्मियों, कलाकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। प्रमुख उपस्थित लोगों में लेखक अरुण सिंह, वरिष्ठ चित्रकार अर्चना सिन्हा, ट्रेड यूनियन नेता अरुण मिश्रा, अरविंद कुमार, लेखक अरुण नारायण, मूर्तिकार सन्यासी रेड नरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, नवीन आर्या, प्रत्युष मिश्रा, अज़फर अहमद, तपेश्वर, रविकिशन, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. सुधीर कुमार, प्रभात प्रणीत, लेखक अभय पांडे, राजकुमार शाही, विनीत राय, निखिल कुमार झा, सुधाकर कुमार, महेश प्रसाद, अनीश अंकुर, मजदूर नेता रासबिहारी चौधरी, पत्रकार डॉ. रंजीत और वरिष्ठ अभिनेता सुमन कुमार शामिल रहे।