बाढ़ में पूर्व मंत्री की फॉर्च्यूनर को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर: बाल-बाल बचीं पत्नी, सुरक्षाकर्मी सुरक्षित

पटना से मोकामा जा रही पूर्व मंत्री नीरज बबलू की फॉर्च्यूनर गाड़ी को बाढ़ के दहौर फोर लेन पर एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गाड़ी में पूर्व मंत्री की पत्नी और सुरक्षाकर्मी सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बाढ़ में पूर्व मंत्री की फॉर्च्यूनर को ट्रैक्टर ने मारी टक्क

Patna/badh -  पटना से मोकामा जा रही पूर्व मंत्री नीरज बबलू की फॉर्च्यूनर गाड़ी को बाढ़ के दहौर फोर लेन पर एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गाड़ी में पूर्व मंत्री की पत्नी और सुरक्षाकर्मी सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत दहौर फोर लेन पर यह दुर्घटना उस समय हुई जब पूर्व मंत्री नीरज बबलू की फॉर्च्यूनर गाड़ी पटना से मोकामा की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक सीमेंट लदे ट्रैक्टर ने गाड़ी में साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। 

गाड़ी में मौजूद थे सुरक्षाकर्मी और पूर्व मंत्री की पत्नी

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय पूर्व मंत्री नीरज बबलू गाड़ी में मौजूद नहीं थे। वाहन में उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ट्रैक्टर ज़ब्त

घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूर्व मंत्री की पत्नी और सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षित तरीके से दूसरी गाड़ी से गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल सीमेंट लदे ट्रैक्टर को ज़ब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Report - Ravi shankar