Bihar politics - इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के मीडिया एवं संवाद उप समिति का सदस्य देव ज्योति, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी को कहा 'धन्यवाद'
Bihar politics - इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति द्वारा बनाए गए मीडिया एवं संवाद उप समिति में वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति को सदस्य बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने तेजस्वी और मुकेश सहनी को धन्यवाद कहा है।

Patna - इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति द्वारा बनाए गए मीडिया एवं संवाद उप समिति का सदस्य बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने समन्वय समिति के अध्यक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने अपने फेसबुक वॉल पर दोनों नेताओं को धन्यवाद देते हुए लिखा, "बिहार के सबसे चहेते नेता और आगामी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अतिपिछड़ा उपमुख्यमंत्री मुकेश साहनी को बहुत-बहुत शुक्रिया। उन्होंने मुझ जैसे एक मामूली कार्यकर्ता को इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति में मीडिया एवं संवाद उप समिति का सदस्य बनाने का काम किया।"
वीआईपी नेता देव ज्योति ने भरोसा देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसपर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस उप समिति में हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे मैं दृढ़ता के साथ निभाउंगा। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव न केवल इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।