Bihar News: पटना डीएम ने गांधी मैदान का लिया जायजा, 2 अक्टूबर को होगा रावण दहन, नवरात्रि में होगा रामलीला का मंचन
Bihar News: पटना में दशहरा की तैयारियां तेज हो गई है। 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में भव्य रावण दहन का आयोजन होगा। वहीं नवरात्रि में गांधी मैदान में रामलीला का भी मंचन होगा। जिसके देखते हुए पटना डीएम ने आज जायजा लिया।

Bihar News: राजधानी पटना में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इस बार भी रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। 22 अक्टूबर से नवरात्रि शुरु हो रही है। वहीं 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
डीएम ने लिया जायजा
विजयादशमी के दिन रावण दहन कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ गांधी मैदान का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम, लाइटिंग, पेयजल और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की।
गांधी मैदान में होगा रामलीला का मंचन
दशहरा कमिटी के सदस्यों से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई गई है। इस बार पूरी रामलीला का मंचन भी गांधी मैदान में किया जाएगा। गांधी मैदान परिसर में जगह-जगह वॉच टावर बनाए जाएंगे। एंट्री और एग्जिट गेट्स पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। साथ ही दर्शकदीर्घा के लिए मूलभूत सुविधाएं, मजिस्ट्रेट की तैनाती, आतिशबाजी और अन्य बिंदुओं पर भी विशेष चर्चा की गई।
पटना से अनिल की रिपोर्ट