Eid 2025: प्रदेश भर में मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

Eid 2025: बिहार समेत पूरे देशभर में धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। सभी ईदगाह और मस्जिदों में सुबह में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की। वहीं ईद की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घर से निकले। कटिहार में देर रात तक बाजार खुला रहा।

ईद-उल-फितर
प्रदेश भर में मनाया जा रहा ईद-उल-फितर का त्योहार- फोटो : Reporter

Eid 2025: बिहार सहित पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। पटना, बेगूसराय, मुंगेर,बांका, गया, शेखपुरा समेत राज्य के अन्य जिलों में सुबह 7.30 बजे नमाज अदा की गई। 

मुंगेर के शास्त्री नगर ईदगाह में सुबह 7:00 से ही नमाजी अलग-अलग इलाके से पहुंचने लगे थे ।7:30 पर इमाम ने नमाज के तरीके और व्यवस्था पर नमाजियों को बताया फिर नमाज शुरू की गई। मौके पर उन्होंने कहा कि रमजान के पाक महीने में पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है लेकिन ईद की नमाज अदा करने के पीछे एक खाश वजह है वो ये कि रमजान के मुकद्दस महीने मे पूरा महीना रोजा रखना और अल्लाह कि इबादत करने के बाद खुशी मे लोग शहर से दूर खुले मैदान मे दो रकअत नमाज अदा करके अल्लाह का शुक्रिया अदा करते है।मौके पर दूसरे धर्म के लोगों भी शास्त्री नगर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों  से गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।

NIHER

Nsmch

बांका जिले में सोमवार की ईद की नमाज अदा की गई। बांका  जिला के ईदगाह में सबसे पहले सुबह 8 बजे नमाज  अदा की गई। इसके बाद विभिन्न मस्जिदों समेत कई स्थानों पर भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।ईद के मौके पर मौलाना द्वारा कुरान पाठ किया गया। एक माह तक चले रमजान के रोजे के बाद पूरे जिले में ईद का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और उपहार भेंट कर इस पर्व की खुशियों में शामिल हुए।

बेगूसराय में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द के माहौल में एखलास व एहतराम के साथ बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। ईद पर को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांधी स्टेडियम में ईद की नमाज अदा की गई। वहीं इस ईद पर्व पर सामूहिक रूप से मिल-जुलकर इबादत की। ईद-उल-फित्र के मौके पर मुसलमान भाईयों ने खोशू व खोजू के साथ नूरानी माहौल में ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-फित्र की सामूहिक नमाज अदा करते हुए खुदा का शुक्र अदा किया। 

गया में ईद-उल- फ़ित्र की नमाज अदा की गई. गया के गांधी मैदान स्थित स्टेडियम में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटे और ईद की नमाज अदा की. इस दौरान मुल्क में शांति अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई. सुबह के 8 बजे नमाज अदा की गई. इसमें शामिल होने के लिए सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग गांधी मैदान पहुंचने लगे थे. ईद की नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दी गई. छोटे-छोटे बच्चों ने भी एक -दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी.  हमारे मुल्क में शांति कायम हो. शांति- अमन बना रहे, वहीं भाईचारे का जो माहौल है, वह कायम रहे इसकी दुआ ईद-उल- फ़ित्र की नमाज में मांगी गई है. 

शेखपुरा में भी ईद को लेकर हर्षोउल्लास का माहौल है। जिले के विभिन्न  ईदगाह पर सुबह से ही ईद को लेकर विशेष नवाज अदा की जा रही है। जबकि शेखपुरा के जमालपुर बीघा स्थित मस्जिद में ईद को लेकर विशेष नवाज अदा की गई। जहां डीएम आरिफ अहसन भी आयोजित विशेष नवाज में शामिल हुए और इबादत की। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए एसडीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल विभिन्न दरगाह पर सुरक्षा के लिहाज से तैनात है। 

वहीं दीदार-ए- चांद के साथ कटिहार में ईद के मौके पर सजा चंद बाजार, देर शाम से शुरू होकर अहले सुबह तक इस बाजार में खरीदारी को लेकर लोग उमड़ पड़ते हैं, मंगल बाजार बाटा चौक बड़ी जामा मस्जिद के पास इस बाजार से जुड़ा इतिहास काफी पुराना है, स्थानीय लोगो के माने तो आजादी के पहले से यह बाजार चांद रात के मौके पर सजाते आ रहा है और तब से लेकर आज तक सीमांचल के इस चांद  बाजार के यह अनोखा परंपरा अब भी बदस्तूर जारी है, जहां सस्ता से महंगा सामान एक रात की इस बाजार मे सड़क पर  उपलब्ध होता है और इसलिए इस खास बाजार में खरीदारी करने के लिए सिर्फ मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोग आते हैं  जो इस बाजार को और खास बनाता है.

मुंगेर से मो. इम्तियाज खान, बेगूसराय से अजय शास्त्री, बांका से चंद्रशेखर भगत,कटिहार से श्याम कुमार, शेखपुरा से दीपक कुमार और गया से संतोष कुमार की रिपोर्ट