पटना: कंकड़बाग में डॉक्टर के बेटे ने की पत्नी की हत्या, अवैध संबंध और दहेज के लिए वारदात,आरोपी फरार
पटना के कंकड़बाग में डॉक्टर जोगिंदर उपाध्याय के बेटे विवेक पर पत्नी लक्ष्मी की हत्या का आरोप। अवैध संबंध और दहेज की मांग को लेकर वारदात। पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी, आरोपी सपरिवार फरार
पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर रोड नंबर 14 में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर जोगिंदर उपाध्याय के बेटे विवेक उपाध्याय पर अपनी पत्नी लक्ष्मी की हत्या का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों के अनुसार, विवेक का अपनी ही भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर घर में अक्सर कलह होती थी। आरोप है कि इसी अवैध रिश्ते के रास्ते से हटाने के लिए लक्ष्मी की बलि चढ़ा दी गई।मृतका के परिजनों ने बताया कि हत्या के पीछे केवल प्रेम प्रसंग ही नहीं, बल्कि आर्थिक लालच भी एक बड़ी वजह थी। आरोपी विवेक लगातार अपने ससुराल वालों से रुपयों की मांग कर रहा था। पैसे न मिलने पर वह लक्ष्मी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने और भाभी के साथ संबंध में बाधा बनने के कारण लक्ष्मी की मारपीट कर हत्या की गई है।
धमकी भरी रात और सुबह मिली लाश
लक्ष्मी के पिता के अनुसार, वारदात की पूर्व संध्या पर विवेक ने उन्हें फोन कर काफी बुरा-भला कहा था और लक्ष्मी को जान से मारने की धमकी दी थी। अगली सुबह ससुर ने फोन कर लक्ष्मी की मौत की सूचना दी। जब पिता बदहवास हालत में अशोक नगर स्थित घर पहुंचे, तो लक्ष्मी का शव कमरे के बेड पर पड़ा मिला। इस दौरान घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो चुके थे, जिससे हत्या का संदेह और गहरा गया है।
दहेज की मांग और जान से मारने की धमकी
पल्लवी का विवाह 4 मार्च 2016 को पटना के कंकड़बाग निवासी विवेक उपाध्याय से हुआ था। मृतका के पिता का आरोप है कि पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष के लोग पटना में जमीन खरीदने के लिए मोटी रकम की मांग कर रहे थे। पल्लवी के पिता ने बताया कि मांग पूरी न होने पर ससुर जोगिंदर उपाध्याय और पति विवेक उपाध्याय ने उनके साथ फोन पर गाली-गलौज की थी। आरोपियों ने स्पष्ट रूप से पल्लवी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बकौल परिजनों के घटना से ठीक एक रात पहले, 12 अप्रैल 2026 को करीब 8-9 बजे पल्लवी ने रोते हुए अपने पिता को फोन किया था। उसने बताया कि सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा है। इसके तुरंत बाद, उसके पति विवेक ने भी फोन कर धमकी दी कि "अपनी बेटी को ले जाओ, नहीं तो मार डालूँगा।" इस कॉल के कुछ घंटों बाद ही पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
अमानवीय शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना
शिकायत के अनुसार, पल्लवी को घर में भीषण प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। आरोप है कि सास गौरी उपाध्याय उसे रोज थप्पड़ मारती थी और ससुर चप्पल से उसकी पिटाई करते थे। घर के काम का पूरा बोझ पल्लवी पर ही था और कोई उसकी मदद नहीं करता था। सबसे गंभीर आरोप पल्लवी के जेठ अभिषेक ऋषि पर है; मृतका के पिता का दावा है कि जब पल्लवी ने जेठ से मदद मांगी, तो उसने मदद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी थी।
घर से शव बरामद, आरोपी फरार
13 अप्रैल 2026 की सुबह पिता को पल्लवी की मौत की सूचना मिली। जब वे पुलिस के साथ कंकड़बाग स्थित ससुराल पहुंचे, तो पल्लवी का शव जमीन पर पड़ा था। घर के सभी वयस्क सदस्य फरार थे और वहां केवल पल्लवी के दो छोटे बच्चे मिले। पिता ने पुलिस से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिसिया कार्रवाई और साक्ष्य संकलन
घटना की सूचना मिलते ही कंकड़बाग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग और दहेज हत्या, दोनों पहलुओं से मामले का गहन अनुसंधान कर रही है।
रिपोर्ट - अनिल