Patna Crime: 6 साल की मासूम बच्ची के साथ ट्यूशन टीचर ने किया रेप! मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्पीड ट्रायल से सजा देने पर दिया जोर
Patna Crime: थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बयान में कहा कि लड़के ने लड़की को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

Patna Crime: पटना के मनेर थानांतर्गत बुधवार (25 जून 2025) को एक महज 6 साल की बच्ची के साथ उसी गांव के एक लड़के ने रेप कर दिया है। मामले पर मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनेर में एक लड़के ने ट्यूशन पढ़ने वाली 6 साल की लड़की के साथ गलत काम किया है। पीड़िता की मां ने इस बात की जानकारी हमें दी थी। हमने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर चुके हैं और उसके उम्र का सत्यापन कर रहे हैं। साथ ही उससे पूछताछ भी किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बयान में कहा कि लड़के ने लड़की को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस सिलसिले में हमलोगों ने जांच के लिए FSL की टीम को काम पर लगा दिया है। स्पीड ट्रायल से संबंधित सवाल पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि हम जल्द-से-जल्द मामले की जांच कर घटना के तह तक पहुंचने की कोशिश करेंगे और युवक को सजा दिलाने का काम करेंगे।
कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट