CM नीतीश के दोस्त बने असिस्टेंट प्रोफेसर! BSUSC ने जारी किया रिजल्ट, देखें लिस्ट

BSUSC political science assistant professor result 2025 Out cm nitबिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने राजनीति विज्ञान विषय के 280 पदों के लिए साक्षात्कार परिणाम जारी कर दिए हैं। जानिए कटऑफ, चयनित अभ्यर्थियों की संख्या और लंबित मामलों की जानकारी।

Ashok Choudhary Assistance Professor
CM नीतीश के दोस्त बने असिस्टेंट प्रोफेसर- फोटो : social media

Ashok Choudhary Assistance Professor: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने राजनीति विज्ञान विषय के लिए 280 सहायक प्राध्यापक पदों पर साक्षात्कार परिणाम जारी कर दिया है। इस सूची में कुल 274 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का नाम भी शामिल है। यह परिणाम पिछले सप्ताह आयोजित साक्षात्कार के आधार पर घोषित किया गया है। अब आयोग सभी चयनितों को विश्वविद्यालयों में आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

कुछ सीटें फिर भी रहीं खाली

हालांकि आयोग ने कुल 280 पदों के लिए परिणाम घोषित किया, लेकिन 7 पद खाली रह गए अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के 3 पदों पर कोई पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं था।अनारक्षित कोटि (UR) के 2 अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण पत्र और SC कोटि के 1 अभ्यर्थी के पीएचडी प्रमाण पत्र की जांच प्रक्रियाधीन है।इन कारणों से तीन पदों को फिलहाल खाली रखा गया है।

कटऑफ अंक श्रेणीवार इस प्रकार रहे:

कोटि    कटऑफ अंक

सामान्य (UR)    89.15

सामान्य महिला    87

EWS    84.69

EWS महिला    83

पिछड़ा वर्ग (BC)    83

पिछड़ा वर्ग महिला    80

अति पिछड़ा वर्ग (EBC)    72

अति पिछड़ा वर्ग महिला    70

अनुसूचित जाति (SC)    76

अनुसूचित जाति महिला    54

अनुसूचित जनजाति (ST)    38

WBC    75.64

VI (दृष्टिबाधित)    68

DD (श्रवण/बोलने में बाधित)    86.46

FFD    79

चयनित अभ्यर्थियों की संख्या कोटिवार

सामान्य कोटि: 94

EWS: 22

पिछड़ा वर्ग (BC): 31

EBC: 66

SC: 45

ST: 8

WBC: 8

यह सूची दर्शाती है कि आयोग ने आरक्षण नीति के अनुपालन के साथ चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया है।

मंत्री अशोक चौधरी भी सफल

इस बार की चयन सूची में एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है — राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी का।उनका चयन बताता है कि राजनीति और शिक्षा दोनों क्षेत्र में उनकी सक्रियता और योग्यता को मान्यता मिली है।