Patna Police Raid: लूटकांड में फरार आरोपी होटल के पास से गिरफ्तार, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

Patna Police Raid:पटना पुलिस ने लूटकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।...

Patna Police  Raid
पटना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप- फोटो : reporter

Patna Police  Raid:पटना पुलिस ने लूटकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सालिमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में गांधी होटल के पास से दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लूटकांड में फरार आरोपियों पर शिकंजा और कस गया है।पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सालिमपुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि सालिमपुर थाना कांड संख्या 140/25 का फरार अप्राथमिकी अभियुक्त बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के गांधी होटल के पास देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हरकत तेज हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल रणनीति तैयार की गई।

प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पटना के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, बाढ़ के नेतृत्व में सालिमपुर थानाध्यक्ष ने एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया। टीम को आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए गांधी होटल के पास पहुंचकर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और लूटकांड में उसकी भूमिका के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सालिमपुर थाना कांड संख्या 140/25 में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब एक और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

पटना पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय रखा गया है और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार