Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद
Patna Liquor seizure: पटना में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने Chevrolet Spark कार से 249 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कुल 49.95 लीटर शराब और कार जब्त कर मामला दर्ज किया गया।
Patna Liquor seizure: पटना में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक Chevrolet Spark कार से 249 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 49.95 लीटर बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया है।
वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई शराब
पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पटना के निर्देश पर 29 अक्टूबर 2026 को नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के डुमरा ओपी पुलिस ने एक सफेद रंग की संदिग्ध Chevrolet Spark कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 249 बोतल अंग्रेजी शराब मिली। बरामद शराब में AFTER DARK BLUE RARE GRAIN WHISKY की 180 एमएल वाली 240 बोतलें और ROYAL STAG SUPERIOR WHISKY की 750 एमएल वाली 9 बोतलें शामिल हैं।
शराब और कार जब्त, मामला दर्ज
पुलिस ने शराब की कुल मात्रा 49.95 लीटर बताई है। मौके से Chevrolet Spark कार को भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में शास्त्रीनगर थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जानकारी सामने आने का इंतजार है।
पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट