Patna News: थाना हाजत से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चोरी का आरोपी! पुलिस महकमे में हड़कंप

पटना के थाना हाजत से चोरी का आरोपी अमन साहनी शनिवार की रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Patna police station prisoner escape
पटना में थाना हाजत से चोरी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार - फोटो : news 4 nation AI

सुरक्षित राजधानी के दावों के बिच पटना के एक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया एक आरोपी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। इस घटना के बाद से स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।


चोरी के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

पुलिस के विश्वस्त सूत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान अमन साहनी के रूप में हुई है, जो पटनासिटी  के सबलपुर गांव का निवासी है। उसके पिता का नाम धर्मवीर साहनी है। आरोपी को चोरी के एक मामले में संलिप्तता के आधार पर पटना पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर धर दबोचा था। 


शनिवार की रात हाजत से हुआ फरार

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से थाना के हाजत में रखा गया था। हालांकि, शनिवार की रात मौका पाकर आरोपी अमन साहनी पुलिस को चकमा देते हुए हाजत से फरार होने में कामयाब रहा। रात में ही आरोपी के गायब होने की सूचना मिलते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस कर रही संभावित ठिकानों पर छापेमारी

थाना हाजत से आरोपी के भागने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी अमन साहनी के सबलपुर स्थित आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ख़बर लगातार अपडेट की जा रही है