पटना विश्वविद्यालय हंगामा: छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर समेत 6 पर FIR, सीएम के कार्यक्रम में हुआ था भारी उपद्रव

पटना विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर हुए भारी बवाल के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। मजिस्ट्रेट के आवेदन पर छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर समेत 6 नामजद और 35 अज्ञात छात्रों पर पीरबहोर थाने में FIR दर्ज

पटना विश्वविद्यालय हंगामा: छात्र संघ अध्यक्ष शांतनु शेखर समे

Patna - : पटना विश्वविद्यालय परिसर में नए भवनों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (पटना सदर) विरेन्द्र चौधरी के लिखित आवेदन पर पीरबहोर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है । पुलिस ने पीरबहोर थाना कांड संख्या 274/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । इस एफआईआर में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUCSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शांतनु शेखर सहित 6 छात्र नेताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है ।

इन छात्र नेताओं पर गिरी गाज

मजिस्ट्रेट ने वीडियो फुटेज और मौके पर पहचान के आधार पर निम्नलिखित छात्रों को नामजद किया है:

  1. शांतनु शेखर (अध्यक्ष, पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ) 
  2. हिमांशु कुमार (सहयोगी) 
  3. दीपू कुमार (सहयोगी) 
  4. एहसानुल्लाह रजा (इकबाल छात्रावास) 
  5. मुख्तार (इकबाल छात्रावास) 
  6. अनुराग (पटना कॉलेज) इसके अलावा 30 से 35 अज्ञात छात्रों के खिलाफ भी विधि-व्यवस्था भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ है ।

वीसी को आमंत्रण नहीं मिलने पर शुरू हुआ था विवाद

मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज आवेदन के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले (दोपहर लगभग 2:50 बजे) 15-20 छात्र उग्र होकर हंगामा करने लगे । छात्रों का आरोप था कि नवनिर्वाचित छात्र संघ के सदस्यों और विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर (VC) को उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था । साथ ही, शिलापट्ट पर भी वीसी का नाम नहीं होने पर छात्रों ने नाराजगी जाहिर की थी । आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मौके पर मौजूद कुलपति श्री अजय कुमार ने छात्रों को रोकने या समझाने का प्रयास नहीं किया ।

पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की, कई पुलिसकर्मी घायल

एफआईआर में कहा गया है कि उग्र छात्र मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करते हुए नारेबाजी कर रहे थे । जब मजिस्ट्रेट और पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो छात्रों ने उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं । पूरी घटना की वीडियोग्राफी कराई गई है, जिसके आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है । पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (91(2), 190, 126(2), 121(1), 132, 352) के तहत मामला दर्ज किया है और सब-इंस्पेक्टर विक्की कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा गया है ।

Report - Anil kumar