सिटी एसपी पटना वेस्ट संकेत कुमार ने दुल्हिनबाजार थाने का किया निरीक्षण, जनता दरबार लगा सुनीं जन-समस्याएं

सिटी एसपी (वेस्ट) सांकेत कुमार ने मंगलवारको दुल्हिनबाजार थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओँ को सुना और पुलिसकर्मियों को कार्रावाई का निर्देश दिया.....

सिटी एसपी पटना वेस्ट संकेत कुमार ने दुल्हिनबाजार थाने का किय
सिटी एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : पटना जिले के पश्चिमी क्षेत्र में पुलिसिंग को दुरुस्त करने और आम जनता के साथ संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवारको नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संकेत कुमार ने दुल्हिनबाजार थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिटी एसपी ने थाना परिसर में 'जनता दरबार' का आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं और शिकायतों को आमने-सामने सुना।


त्वरित और विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश 

जनता दरबार के दौरान क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश, सुरक्षा और पुलिस अनुसंधान से जुड़ी अपनी-अपनी शिकायतें सिटी एसपी के समक्ष रखीं। मामलों की सुनवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष व संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर त्वरित, पारदर्शी और विधि-सम्मत कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने की बात कही।


पुलिस-जनता संबंधों को मजबूत करना और प्रभावी पुलिसिंग मुख्य उद्देश्य 

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने बताया कि सितंबर 2026 में चलाए जा रहे इस विशेष भ्रमण व जनता दरबार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच की दूरी को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि सीधी जनसुनवाई से पुलिस पर जनता का विश्वास मजबूत होता है और असामाजिक तत्वों व अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।


थाना अभिलेखों का अवलोकन और परिसर की सुरक्षा का लिया जायजा 

जनता दरबार के पश्चात सिटी एसपी ने दुल्हिनबाजार थाने के विभिन्न पंजियों, सिरस्ता, मालखाना, हाजत और कंप्यूटर कक्ष का भी गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पुलिस गश्ती (पट्रोलिंग) को चौबीसों घंटे चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश दिया ताकि इलाके में अमन-चैन कायम रहे।


स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पहल का किया स्वागत 

दुल्हिनबाजार क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने सिटी एसपी द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर जनसमस्याएं सुने जाने की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि उच्च अधिकारियों के क्षेत्र में उतरने से निचले स्तर पर शिकायत निवारण प्रक्रिया में तेजी आती है और पीड़ितों को समय पर न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ती है।

रंजीत की रिपोर्ट