सीएम सम्राट चौधरी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिवस की बधाई, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

पीएम मोदी द्वारा जन्मदिन की बधाई देने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री के प्रति सादर आभार प्रकट करते हुए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है....

सीएम सम्राट चौधरी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिवस की बधाई, मुख्य
जन्मदिन की बधाई के लिए सीएम ने पीएम का जताया आभार- फोटो : सोशल मीडिया

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं और आत्मीय स्नेह देने के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को अपने और प्रदेश के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया है। 


मार्गदर्शन और विशेष स्नेह को बताया समस्त बिहार के लिए प्रेरणास्रोत

सीएम ने अपने संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद, मार्गदर्शन और बिहार के प्रति उनका विशेष स्नेह हम सभी के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है। उनके सान्निध्य में राज्य को निरंतर नई ऊंचाइयां मिल रही हैं। 


विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प

सम्राट चौधरी ने दोहराया कि प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने और एक 'समृद्ध बिहार' के निर्माण के लिए वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे। 


सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रति प्रकट की आत्मीय श्रद्धा

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर अंत में प्रधानमंत्री के प्रति सादर आभार प्रकट करते हुए उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है। उनके इस पोस्ट पर राजनीतिक गलियारों 


नरोत्तम की रिपोर्ट