CM Nitish News: नीतीश कुमार आज पहुंचेंगे जदयू दफ्तर, सीएम पद से इस्तीफे के बाद पहली बार पार्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM Nitish News: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार आज पहली बार जेडीयू कार्यालय पहुंचेंगे। जहां वे भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार आज जाएंगे जदयू दफ्तर - फोटो : social media

CM Nitish News:  बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जनकारी अनुसार सीएम नीतीश आज यानी रविवार को पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे। जदयू कार्यालय में सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला दौरा होगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।

नीतीश कुमार जाएंगे पार्टी दफ्तर 

नीतीश कुमार पार्टी कार्यालय में आयोजित भामाशाह जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जेडीयू दफ्तर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नीतीश कुमार के पार्टी दफ्तर जाने को लेकर सियासी हलचल तेज है। 

नीतीश कुमार करेंगे उद्धाटन 

जानकारी अनुसार कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरु होगा। नीतीश कुमार इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि, जदयू दफ्तर के बाहर से नीतीश कुमार के सभी पोस्टर हटा दिए गए हैं और नए सिरे से दो दशक तक किए गए कामों का खाका तैयार कर नया पोस्टर लगाया गया है। साथ ही कर्पूरी सभागार में भी लोगों के बीच कामों को गिनाया जा रहा है।

कौन थे भामाशाह 

भामाशाह महाराणा प्रताप के अनन्य मित्र और विश्वासपात्र सलाहकार थे। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी पूरी संपत्ति महाराणा प्रताप को दान कर दी थी, जिससे मेवाड़ की सेना को फिर से संगठित किया जा सका। जदयू कार्यालय में दानवीर भामाशाह जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट