Bihar News : पटना के खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर पहुंची पुलिस, वायरल वीडियो विवाद के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Bihar News : पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर स्थित प्रसिद्ध 'खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर' पर पटना पुलिस की टीम ने अचानक दबिश दी है। जहाँ से दो गार्डों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : पटना के खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर पहुंची पुलिस, व
खान सर के कोचिंग में पुलिस की दबिश - फोटो : ANIL

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर स्थित प्रसिद्ध 'खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर' पर पटना पुलिस की टीम ने अचानक दबिश दी है। कोचिंग संस्थान में हुए एक बड़े विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और सीधे घटनास्थल पर पहुंच गई।


वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने खान ग्लोबल कोचिंग सेंटर से दो व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति को थाने ले जाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे विवाद की मुख्य वजह क्या थी और वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम के पीछे किन लोगों का हाथ है।

इस औचक पुलिसिया कार्रवाई और हंगामे के बाद पूरे मुसल्लहपुर हाट और कोचिंग सेंटर के आसपास के इलाके में भारी तनाव का माहौल देखा जा रहा है। एहतियात के तौर पर और किसी भी अप्रिय घटना या उग्र प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वर्तमान में पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कोचिंग सेंटर में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही कानून-व्यवस्था बिगड़ने के डर से कदमकुआं थाने की पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कुछ भी ज्यादा बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि पूछताछ के बाद ही विवाद के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस बड़ी कार्रवाई के बाद मुसल्लहपुर इलाके के अन्य कोचिंग संचालकों और छात्रों के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने साफ किया है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।

अनिल की रिपोर्ट