पूर्वी पटना में पुलिसिंग होगी अधिक प्रभावी, आलमगंज थाना के नवनिर्मित आधुनिक भवन सिटी एसपी (ईस्ट) सुश्री शैलजा ने की शुरुआत

राजधानी पटना के पूर्वी इलाके में पुलिसिंग अब और अधिक प्रभावी होगी। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने आलमगंज थाना के नवनिर्मित आधुनिक भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन कीं......

पूर्वी पटना में पुलिसिंग होगी अधिक प्रभावी, आलमगंज थाना के न
आलमगंज थाना के नवनिर्मित आधुनिक भवन का हुआ उद्घाटन- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : राजधानी पटना में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में पटना पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले के आलमगंज थाना के नवनिर्मित आधुनिक भवन का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने फीता काटकर नए थाना परिसर की औपचारिक शुरुआत की और क्षेत्रवासियों को त्वरित व बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिया।


CCTNS, अनुसंधान कक्ष और चाइल्ड वेलफेयर रूम की सुविधा

नवनिर्मित थाना भवन को आधुनिक संसाधनों और आधुनिक कार्यशैली के अनुसार तैयार किया गया है। पुलिसकर्मियों के कामकाज, फाइलों के रखरखाव और मामलों के त्वरित अनुसंधान के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। भवन में विशेष रूप से CCTNS (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) कक्ष, अनुसंधान कक्ष और सिरिस्ता कक्ष की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, बाल अपराधों और बच्चों से जुड़े मामलों के संवेदनशील निपटारे के लिए एक समर्पित 'चाइल्ड वेलफेयर फैसिलिटेशन रूम' भी तैयार किया गया है।


CCTV कंट्रोल रूम से रखी जाएगी क्षेत्र पर पैनी नजर

अपराध नियंत्रण में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए थाना परिसर में एक समर्पित CCTV कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से आलमगंज थाना क्षेत्र की तमाम गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। इससे न केवल आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा, बल्कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस तुरंत प्रतिक्रिया दे सकेगी।


महिला सुरक्षा और जनसुरक्षा होगी अधिक मजबूत

नए भवन और आधुनिक सुविधाओं के चालू होने से आलमगंज थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी। विशेष तौर पर महिला सुरक्षा, आम नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन आधुनिक संसाधनों के जरिए पुलिस व्यवस्था को ज्यादा तेज, उत्तरदायी, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।


त्वरित और पारदर्शी पुलिसिंग की प्रतिबद्धता

उद्घाटन के अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने नवनिर्मित भवन की उपयोगिता और पुलिस की प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नए संसाधनों के साथ पुलिस टीम क्षेत्रवासियों को शांतिपूर्ण माहौल और मजबूत सुरक्षा तंत्र प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आलमगंज थाने का यह नया भवन पटना में पुलिस व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।


रंजीत की रिपोर्ट