Patna news: बाढ़ में पोलियो अभियान पर संकट, भुगतान नहीं मिलने से आशा-आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया बहिष्कार

Patna news: 28जून से 2जुलाई तक प्लस पोलियो अभियान बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ अस्पताल में विरोध के कारण सफल होता नज़र नहीं आ रहा है।

Polio Drive Hit in Barh as Health Workers Boycott Over Dues
बाढ़ में पोलियो अभियान पर संकट- फोटो : reporter

Patna news: 28जून से 2जुलाई तक प्लस पोलियो अभियान बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ अस्पताल में विरोध के कारण सफल होता नज़र नहीं आ रहा है।पोलियो अभियान में घर घर जा कर बच्चों को दवा पिलाने वाली आशा,आंगनबाड़ी सहायिका,सहित अन्य सदस्यों से दावा पिलाने से इनकार करते हुए कहा कि दो बार से दावा पिलाने का पैसा नहीं दिया जा रहा है,ऐसे में घर घर जा कर कैसे दवा पिलाने का काम करेंगे। 

आशा कर्मियों का कहना था कि करोना काल में भी किए गए कामों का पूरा भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।विरोध जाता रही कर्मियों का कहना है कि जबतक पैसा भुगतान नहीं होगा काम पर नहीं जाएंगे।

बाढ़ से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट