Patna Bankipur Bypoll Result:बांकीपुर में प्रशांत किशोर की सुनामी! 14वें राउंड तक 7781वोटों की धमाकेदार बढ़त, ढहने की कगार पर भाजपा का अभेद्य किला

14वें राउंड की गिनती पूरी होने तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर 11,200 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है।

Prashant Kishor Leads Bankipur by 7781 Votes After Round 14
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की सुनामी! - फोटो : reporter

Patna Bankipur Bypoll Result: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। 14वें राउंड की गिनती पूरी होने तक जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर 7781 मतों की बड़ी बढ़त बना ली है। लगातार बढ़ते अंतर ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है और भाजपा के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले गढ़ में सत्ता का समीकरण बदलता दिखाई दे रहा है।

ताजा रुझानों के मुताबिक 'स्कूल बैग' चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे प्रशांत किशोर लगातार हर राउंड में अपनी बढ़त मजबूत करते जा रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन बढ़ते अंतर ने उनकी मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। वहीं राजद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता मुकाबले में काफी पीछे चल रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस चुनाव में 'स्कूल बैग' के बोझ तले 'लालटेन' की रोशनी भी फीकी पड़ गई है, जबकि भाजपा को भी अपने परंपरागत गढ़ में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

करीब 1.30 लाख मतों की गिनती वाले इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन वास्तविक मुकाबला जन सुराज, भाजपा और राजद के बीच ही सिमटा हुआ है। हर राउंड के साथ प्रशांत किशोर की बढ़त बढ़ने से यह चुनाव अब केवल एक विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसे बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा का संकेत माना जा रहा है।

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। ऐसे में यदि यह सीट भाजपा के हाथ से निकलती है तो इसे राज्य की राजनीति में बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। वहीं पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रशांत किशोर के लिए यह बढ़त उनकी राजनीतिक स्वीकार्यता और जनाधार का बड़ा संकेत मानी जा रही है।

मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम का इंतजार है। निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम तक नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। फिलहाल 14वें राउंड तक के रुझानों ने यह संकेत जरूर दे दिया है कि बांकीपुर में इस बार मुकाबला एकतरफा होता दिख रहा है और प्रशांत किशोर की आंधी में भाजपा के नीरज सिन्हा पिछड़ते नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, जो बिहार की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकता है।