Bihar News : स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वें पुण्यतिथि पर बिक्रम में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कॉंग्रेस के कई दिग्गज नेता हुए शामिल, बिहटा एयरपोर्ट को लेकर बड़ी मांग
Bihar News : पटना के बिक्रम में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया.....पढ़िए आगे

PATNA : कॉंग्रेस के पूर्व पटना जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में बिक्रम के स्थानीय डाकबांग्ला परिसर में रविवार को भारत के महान संत, किसान चेतना के अग्रदूत और सामाजिक न्याय के योद्धा स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75 वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्रीय माँगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित की गई। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन तरेत मठ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री सुमिरन जी महाराज, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, कॉंग्रेस के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम जतन सिन्हा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व आईएएस सह कॉंग्रेस नेता गोरख, कार्यक्रम संयोजक डॉ आशुतोष शर्मा, पटना ग्रामीण कॉंग्रेस अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी समेत अन्य नेताओं ने सामुहिक रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किए | तरेत मठ के पीठाधीश्वर सुमिरन जी महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की | तत्पश्चात मंचासीन नेताओं ने स्वामी सहजा नंद सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |
कार्यक्रम के संयोजक डॉ आशुतोष शर्मा ने बिहटा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का नामकरण को स्वामी जी के नाम पर करने तथा धान अधिप्राप्ति की न्यूनतम समर्थन मूल्य 3000 रुपये प्रति क्विंटल एवं गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने सम्बन्धित प्रस्ताव रखा | साथ ही वहां मौजूद नेताओं से इसे पारित कराने की अपील की | डॉ आशुतोष ने कहा कि स्वामी जी के सपनों को साकार करने के लिए किसानो की मांगो को पूरा करना होगा | अपने संबोधन के दौरान डॉ आशुतोष ने कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष पार्टी के लिए किए गए कार्यों को गिनाया व अपनी हक मांगी | इस दौरान वे भावुक भी हो गये | उन्होंने बिक्रम के जनता की सम्मान की रक्षा के लिए सदैव अग्रणी पंक्ति में खड़ा रहने का शपथ भी लिया | इस दौरान डॉ आशुतोष बिक्रम के प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रखने वाले कई क्षेत्रीय नेताओं पर नाम लिए बिना खूब बरसे |
उन्होंने कहा कि मिनटों में बदलने वालों को बिक्रम का प्रतिनिधित्व का अधिकार नहीं | वहीं पूर्व कॉंग्रेस अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जो समाज अपने पुरखों को नहीं मानता | उनका विकास अवरुद्ध हो जाता है | स्वामी जी जैसे साहसी व प्रेरणादायी पूर्वजों को याद करने का हमारा कर्तव्य है | ऐसे साहसी व्यक्ती बिहार व उतर प्रदेश में बिरले ही होंगे | स्वामी जी आजीवन किसानो के हित में कार्य करते रहें | उन्होंने अपनी पूरी जीवन किसानो को दे दिया | एनडीए पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि आज किसानो को कोई देखने वाला नहीं है | नरेंद्र मोदी किसानो के नाम पर सिर्फ आंसू बहाते है | उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपनी घोषणा के बावजूद भी किसानो की आमदनी नहीं बढ़ाई | लेकिन किसानो की लागत व परेशानियां बढ़ा दी | उन्होंने मनमोहन सिंह की सरकार द्वारा 72 हजार करोड़ की ऋण माफी व धान व गेहूं की मूल्य की वृद्धि का याद दिलाते हुए कॉंग्रेस को किसानो का हितैषी बताया तथा आगामी चुनाव में स्थानीय लोगों से एनडीए सरकार के उखाड़ फेंकने तथा प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की | वहीं डॉ अखिलेश ने बिहार में रोजाना हो रहीं हत्याएं पर भी प्रदेश की सरकार को घेरा | उन्होंने हाल ही हुई बड़े व्यवसायी की हत्या पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज की याद दिला रहे एनडीए नेताओं को प्रदेश में एनडीए की सरकार में 300 फीसदी बढ़ी क्राइम रेट नहीं दिख रहा | महाजंगल राज पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा | यहीं भाजपा जदयू के नेताओं की पहचान है |
उन्होंने कहा कि आपस में विभाजित नहीं होकर अपने और समाज के हित देखते हुए स्वामी जी के सपनों को साकार करने हेतु कॉंग्रेस का हाथ मजबूत करे | पूर्व आईएएस सह कॉंग्रेस नेता ने कहा कि एनडीए सरकार के नीति के तहत अमीर काफी तेज से अमीर और गरीब तेजी से गरीब होते जा रहे हैं | इस बार शासन बदलना होगा | हम गरीबों के हितैषी चाहने वाले को मौका देकर ही स्वामी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे | गुंजन पटेल ने कहा कि आज के समय में स्वामी जी को याद करना और भी ज्यादा प्रासंगिक है | समाज के मुख्यधारा से वंचितों की लड़ाई लड़ने वाले ही हमारे नेतृत्व करने के अधिकारी होंगे | पूर्व कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रो राम जतन सिन्हा ने कहा कि इस सभा का मुख्य उद्देश्य बिहटा के हवाई अड्डे का नामकरण स्वामी जी के नाम पर किया जाना है | जिस समय अंग्रेजो के समक्ष आवाज उठाना बहुत कठिन था | तब स्वामी जी ने किसानो का नेतृत्व किया था | उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार के वास्तविक निर्माता डॉ श्रीकृष्ण सिंह थे | पर बिहार में एक भी विश्वविद्यालय, पूल, सड़क या संस्थान का नाम श्री बाबु के नाम नहीं हो सका | इसलिए बिहटा के हवाई अड्डे का नामकरण स्वामी जी के नाम कराने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा | अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए जान न्योछावर करने को तैयार रहना होगा | तब ही सम्भव है | कॉंग्रेस कमिटी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कॉंग्रेस में सवर्णों की हकदारी सुरक्षित है, सवर्णों को अपने दल से जोड़ने के लिए हम हरएक प्रयास करेंगे | बिक्रम की जनता की माँगों के साथ हम खड़े हैं | बिहटा हवाई अड्डे का नामकरण स्वामी जी के नाम पर हो | इसके लिए हम हर प्रयास करेंगे | मौके पर आयोजित कार्यक्रम को कॉंग्रेस पटना ग्रामीण अध्यक्ष सुमित कुमार सन्नी, बिक्रम के पूर्व विधायक अनिल कुमार समेत कई अन्य कॉंग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन कॉंग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ आशुतोष शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन कॉंग्रेस नेता चन्दन सिंह ने किया |