Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में फिर उठा सूखे नशे को लेकर सवाल, उपमुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों को लेकर किया गया ऐलान

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में एक बार फिर सूखे नशे को लेकर सवाल जवाब हुआ। सरकार की ओर से जवाब दिया गया कि सूखे नशे के मामले को लेकर सरकार संवेदनशील है और कार्रवाई भी की जा रही है।

सम्राट चौधरी
सूखे नशे को लेकर बवाल - फोटो : News4nation

Bihar Budget Session:  बिहार विधानसभा में एक बार फिर सूखे नशे का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। युवाओं में सुखे नशे के बढ़ते मामलों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा और सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों पर सवाल उठाए। इस पर उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन को भरोसा दिलाया कि सूखे नशे के खिलाफ राज्य सरकार लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

नशे को लेकर सरकार संवेदनशील 

उन्होंने बताया कि बॉर्डर से जुड़े संवेदनशील इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है और वहां निगरानी बढ़ाने के लिए एक डीआईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। साथ ही, नारकोटिक्स यूनिट का गठन कर अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने कहा कि जहां से भी सूचना मिलेगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे अपराध 

इस बीच पूरे बजट सत्र में कानून-व्यवस्था का मुद्दा सबसे ज्यादा गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार राज्य में बढ़ते अपराध, खासकर महिला अपराध, दुष्कर्म की घटनाएं, छात्र-छात्राओं से जुड़े मामलों और हालिया चर्चित घटनाओं पर चर्चा की मांग कर रहा है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में हालात बिगड़ रहे हैं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, जबकि पुलिस अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका नहीं निभा पा रही है। सरकार की ओर से दावा किया गया कि अपराध और नशे के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

पटना से रंजन की रिपोर्ट