ऋतुराज सिन्हा ने डॉ प्रेम कुमार को निर्विरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, कहा - सदन को उनके अनुभव का मिलेगा फायदा

 ऋतुराज सिन्हा ने डॉ प्रेम कुमार को निर्विरोध बिहार विधानसभा

Patna - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने डॉ प्रेम कुमार  के निर्विरोध बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक शुभकामना दी है । उन्होंने कहा कि  आज भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त बिहारवासियों के लिए गर्व का दिन है। वरीय बिहार बीजेपी विधायक डॉ. प्रेम कुमार जी का बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन की परंपरा तथा उनकी दशकों की जनसेवा पर जनता और विधान सभा के सभी सदस्यों के विश्वास का प्रतीक है।

डॉ. प्रेम कुमार जी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में निरंतर स्वच्छ, संवेदनशील और विकासोन्मुख कार्यशैली को अपनाया है। राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और जनता के प्रति समर्पण—इन सभी गुणों ने उन्हें बिहार की राजनीति में एक आदर्श स्थान दिलाया है। उनका निर्विरोध स्पीकर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन के सभी दल उनके नेतृत्व, निष्पक्षता और संतुलित दृष्टिकोण पर भरोसा करते हैं।

मुझे विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में बिहार विधान सभा की मर्यादा और मजबूती और अधिक सुदृढ़ होगी। वे निश्चित रूप से सदन को सुचारु रूप से चलाते हुए लोकतांत्रिक परंपराओं को और ऊँचाई प्रदान करेंगे। उन्हें एक बार पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।