Bihar Politics: सीएम नीतीश से राजद सांसद की भावुक अपील, सीएम पद पर ऐसे लें फैसला, इन्हें सौंपे गद्दी...

Bihar Politics: सीएम नीतीश से राजद सांसद ने भावुक अपील की है। उन्होंने सीएम नीतीश से कहा कि वो अपने ही पार्टी के किसी नेता को सांसद बनाएं। इस बयान से सियासी हलचल और बढ़ गई है।

राजद सांसद
राजद सांसद की अपील - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल के बीच राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि अगर वे पद छोड़ रहे हैं तो बिहार की सत्ता अपने ही पार्टी के नेताओं को सौंपकर जाएं। सुधाकर सिंह के इस बयान से सियासी सरगर्मी हाई हो गई है। चर्चाओं के बाजार भी गर्म हो गए हैं। 

अपने दल के नेता को सौंपे गद्दी 

सुधाकर सिंह ने कहा कि यह आपका फैसला है कि आप जा रहे हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप अपने लोगों को मुख्यमंत्री बनाकर जाएं। यह फैसला दिल्ली पर न छोड़ें, बल्कि खुद लें और बिहार की गद्दी अपने ही नेताओं को सौंपें। उन्होंने आगे कहा कि 1990 से पहले बिहार में सरकार बनाने के फैसले दिल्ली से होते थे, लेकिन अब समय बदल चुका है। ऐसे में राज्य के नेतृत्व का निर्णय भी बिहार में ही होना चाहिए।

सीएम नीतीश से अपील

बता दें कि, 10 अप्रैल को सीएम नीतीश ने राज्यसभा सांसद के रुप में शपथ ले लिया है। वहीं शपथ के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि वो एक दो दिनों में बिहार में भी इस्तीफा दे देंगे। सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद अगला सीएम कौन होगा इसको लेकर चर्चा तेज है। सूत्रों का कहना है कि सीएम नीतीश के बाद बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं राजद का कहना है कि सीएम नीतीश अपने ही पार्टी के लोगों को गद्दी सौंपे।  

राज्यपाल से कार्रवाई की मांग 

इस बीच सुधाकर सिंह ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद सबौर विश्वविद्यालय के कुलपति पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप भी उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की गई है। बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन के बीच RJD का यह बयान राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है, जिससे राज्य की सियासत और गर्मा गई है।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट