पटना- मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, एनएच-31 पर ट्रैक्टर और कार की जोरदार टक्कर में गाड़ी के उड़े परखच्चे

जानकारी के अनुसार, कार पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान शिवनार के पास ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पटना यातायात पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।

Road Accident on NH-31 in Mokama
Road Accident on NH-31 in Mokama- फोटो : news4nation

Bihar News : पटना जिले के मोकामा में एनएच-31 पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शिवनार के समीप तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, कार पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान शिवनार के पास ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पटना यातायात पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इंटरसेप्टर वाहन और गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया।


दुर्घटनाग्रस्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PG 3444 है। वाहन मालिक का नाम आयुष सिंह राजपूत बताया गया है, जो बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं।


वहीं, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यातायात पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है और वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से जारी है।

धीरज पाराशर की रिपोर्ट