UGC Equity Commission: रोहित वेमूला पर UGC गाइडलाइन फिर हर्ष राज पर क्यों नहीं? पटना विवि में सवर्ण छात्र को पीट-पीट कर मार डाला था
बिहार में UGC नई गाइडलाइन का काफी विरोध हो रहा है। इसी बीच हर्ष राज हत्याकांड की याद ताजा कराई गई है।
UGC Equity Commission: इंसान चाहे किसी भी जाति, किसी भी धर्म का हो। भारत का संविधान ही कहता है कि सब एक बराबर हैं। लेकिन इतिहास में अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचार के बाद SC ST एक्ट को भी भारत के कानून में जगह दी गई। रोहित वेमुला कांड के बाद अब यूजीसी में भी कुछ इसी तरह की गाइडलाइन लाई गई है। इस गाइडलाइन को लेकर सवर्ण समाज के छात्रों में जबरदस्त आक्रोश है। कई सामाजिक संगठन भी इस पर आपत्ति जता रहे हैं। बिहार में इस नई गाइडलाइन का काफी विरोध हो रहा है। इसी बीच हर्ष राज हत्याकांड की याद ताजा कराई गई है।
हर्ष राज हत्याकांड की भी गूंज
फेसबुक पर एक यूजर उज्जवल कुमार सिंह ने हर्ष राज हत्याकांड में उसकी पिटाई का वीडियो पोस्ट किया है। हर्ष राज एक सवर्ण छात्र था। यूजर ने पोस्ट किया है कि 'हर्ष राज (सवर्ण लड़का) पटना विश्विद्यालय को 2024 में परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पटना लॉ कॉलेज परिसर में सैकडों प्रत्यक्षदर्शी के समक्ष पीट-पीटकर मार दिया गया था । वंचित पीड़ित वर्ग, कमजोर वर्ग के लोगों ने मारा था, वो गिरफ्तारी हुई। अब कितनी मजबूती चाहिए?' आप नीचे वो पोस्ट देख सकते हैं।
क्या हुआ था पटना में हर्ष राज के साथ, जानिए
ये घटना 27 मई 2024 की है।इसी दिन पटना विश्विविद्यालय में हर्ष राज नाम का एक छात्र परीक्षा देने आया था। वो पटना लॉ कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर से परीक्षा देकर लौट रहा था। हर्ष राज अभी कैंपस में ही था कि उसे विरोधी गुट के छात्रों ने घेर लिया। इसके बाद उसके लाठी डंडों से बेहद ही बेरहमी से पीटा गया। हर्ष राज को तब तक मारा पीटा गया जब तक वो बेहोश नहीं हो गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। हर्ष को फौरन पीएमसीएच ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष राज सिर्फ 22 साल का था। इस कांड में पटना पुलिस ने चंदन नाम के एक छात्र की गिरफ्तारी भी की थी। इस कांड के बाद पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन और मार्च तक किया था।