Chhath Puja 2026 : भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी के आवास पहुँचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छठ पूजा की दी शुभकामना, ग्रहण किया खरना का महाप्रसाद

Chhath Puja 2026 : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खरना का महाप्रसाद ग्रहण करने भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी के घर पहुंचे. उन्होंने पारंपरिक रूप से खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया और छठी मइया का आशीर्वाद प्राप्त किया.....पढ़िए आगे

Chhath Puja 2026 : भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी के आवास पहुँच
मृत्यंजय तिवारी के आवास पहुंचे सीएम - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन 'खरना' के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के नेता मृत्युंजय तिवारी के आवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रूप से खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया और छठी मइया का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम का प्रतीक है। इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पावन पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

बताते चलें की बिहार सहित पूरे देश में लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को पारंपरिक और पवित्र अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ के साथ हो चुकी है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को 'खरना' का अनुष्ठान अत्यंत निष्ठा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद संध्या बेला में स्नान कर विधि-विधान से भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर रही हैं।

खरना के दिन व्रती पारंपरिक रूप से गन्ने के रस या गुड़ की खीर, रोटी और अन्य पकवान प्रसाद के रूप में तैयार करती हैं। संध्या बेला में भगवान को भोग अर्पित करने के बाद व्रती स्वयं प्रसाद ग्रहण करती हैं और इसे परिवार तथा आसपास के लोगों में वितरित करती हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो जाता है, जिसे छठ महापर्व का सबसे कठिन और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।यह उपवास तब तक अनवरत जारी रहता है, जब तक कि डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के सभी मुख्य अनुष्ठान संपन्न नहीं हो जाते।