Bihar News: बड़े भाई को फांसी से झुलता देख छोटे भाई ने भी लगाई फांसी, मौत से मचा कोहराम, 5 महीने पहले हुई थी शादी

Bihar News: पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो भाईयों ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा कि पहले बड़े भाई ने खुदकुशी की जिसको देख छोटे भाई ने भी खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 5 महीने पहले कि मृतक की शादी हुई थी।

पटना
दो भाईयों ने की खुदकुशी - फोटो : reporter

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में एक ही घर में दो भाईयों ने फांसी लगाकार जान देने की कोशिश की है। जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दूसरे को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के अरुण बाग की है। दोनों सगे भाईयों ने एक साथ फांसी लगा ली है। 

दो भाईयों ने लगाई फांसी 

जानकारी अनुसार शत्रुघ्न चौधरी के दो बेटे राहुल चौधरी औऱ अर्जुन चौधरी फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें से एक की मौत हो गई तो वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार जब राहुल चौधरी फांसी लगाया तो अपने भाई को जान देते देख दूसरे भाई अर्जुन ने भी फांसी लगा ली लेकिन जैसे ही वो फांसी के फंदे पर लटका वैसे ही पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतार लिया। 

5 महीने पहले हुई थी शादी 

बताया जा रहा है कि इस मौत के पीछे दो तरह के कारणों की चर्चा हो रही है। जिसमें पहला कारण राहुल चौधरी और उसकी पत्नी के बीच अनबन की बताई जा रही है। 5 महीने पहले ही राहुल की शादी हुई थी। जानकारी अनुसार इंस्टाग्राम पर राहुल की एक लड़की के साथ दोस्ती हुई जिसके बाद जान पहचान बढ़ी और 5 महीने पहले ही दोनो कोलकाला में शादी के बंधन में बंधे। 

शादी के बाद से पति पत्नी में थी अनबन 

वहीं शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरु हो गई है। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। बताया जा रहा है कि राहुल की पत्नी फिलहाल कोलकता में है। वहीं दूसरा कारण कर्ज को लेकर भी आया है। बताया जा रहा है कि राहुल के ऊपर कर्ज का बोझ था जिसे वो सहन नहीं कर पाया और उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के मुख्य कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

पटना से रजनीश की रिपोर्ट